Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPRCA Teacher Recruitment 2026 Apply Online for 2423 Posts from November 10

बीएड-टीईटी पास युवाओं के लिए मौका: हिमाचल में 2400+ शिक्षक भर्ती, किन विषयों में निकले हैं पद; जानें प्रक्रिया

Tue, 03 Nov 2026 12:20 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:20 PM IST
सार

HPRCA Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 2,423 शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन 10 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज जांच से होगा। चयनित उम्मीदवारों को शैक्षणिक वर्ष में 10 महीने तक हर महीने 30 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। आवेदन से पहले पद के अनुसार योग्यता और शर्तें जरूर जांचें।
 

विज्ञापन
HPRCA Teacher Recruitment 2026 Apply Online for 2423 Posts from November 10
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने शिक्षक भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 15 तरह के पदों पर कुल 2,423 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें अंग्रेजी, गणित, हिंदी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, संस्कृत, कंप्यूटर, संगीत, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा और ललित कला के शिक्षक पद शामिल हैं। आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आयोग ने बताया है कि पद हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विभाग की जरूरत के अनुसार दिए जाएंगे। भर्ती अस्थायी आधार पर होगी।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आयोग के एक बार पंजीकरण यानी ओटीआर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन भर्ती आवेदन भरना होगा। फॉर्म में सही मोबाइल नंबर और ईमेल पता देना जरूरी है, क्योंकि चयन से जुड़ी जानकारी इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएगी। आवेदन भरते समय सभी विवरण ध्यान से जांचें। गलत जानकारी देने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

विज्ञापन

उम्र और योग्यता क्या है?

पद

शैक्षणिक योग्यता

अंग्रेजी शिक्षक

संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, स्नातक में निर्धारित अंक, बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)

गणित शिक्षक

संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, स्नातक में निर्धारित अंक, बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)

हिंदी शिक्षक

संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)

राजनीति विज्ञान शिक्षक

संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)

इतिहास शिक्षक

संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)

अर्थशास्त्र शिक्षक

संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)

अन्य पद

पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। उम्मीदवार आधिकारिक विज्ञापन में संबंधित पद की शर्तें देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितना मिलेगा मानदेय?

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 30,000 रुपये तय मानदेय दिया जाएगा। यह भुगतान शैक्षणिक वर्ष में 10 महीने के लिए होगा। भर्ती योजना के तहत अस्थायी रूप से पांच साल के लिए की जाएगी और यह शिक्षा विभाग के स्वीकृत नियमित पदों पर नियुक्ति नहीं है। इस भर्ती से नियमितीकरण का अधिकार भी नहीं मिलेगा। चयन प्रक्रिया में पहले लिखित छंटनी परीक्षा होगी, जो कंप्यूटर आधारित या ओएमआर के जरिए हो सकती है। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत और आरक्षित वर्गों के लिए 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

 

विभिन्न विषयों में शिक्षकों के पदों का विवरण

विषय

पदों की संख्या

अंग्रेजी

187

गणित

281

हिंदी

187

राजनीति विज्ञान

156

इतिहास

156

अर्थशास्त्र

156

भौतिक विज्ञान

95

रसायन विज्ञान

95

जीव विज्ञान

187

संस्कृत

187

कंप्यूटर

95

संगीत

95

वाणिज्य

187

शारीरिक शिक्षा

187

फाइन आर्ट्स

172

कुल

2,423

आवेदन कैसे करना होगा?

  • उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले ओटीआर पंजीकरण पूरा करें और फिर ऑनलाइन भर्ती आवेदन भरें।
  • आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी, पढ़ाई से जुड़े विवरण और जरूरी दस्तावेज दर्ज करें।
  • परीक्षा और आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन करना होगा।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
  • दस्तावेज जांच के समय उम्मीदवारों को आवेदन की प्रति, मूल प्रमाणपत्र और उनकी स्वयं प्रमाणित प्रतियां ले जानी होंगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को लागू होने पर संबंधित प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
  • आवेदन से पहले पूरा विज्ञापन पढ़ना जरूरी है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed