फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   PAC and police RSS route march turned into a shell

आरएसएस के पथ संचलन का मुस्लिमों ने किया जबरदस्त विरोध, रूट बदला

Sat, 15 Oct 2016 08:53 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
टीम डिजिटल, मेरठ Updated Sat, 15 Oct 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
PAC and police RSS route march turned into a shell
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेहट (सहारनपुर) कस्बे में सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर आरएसएस का पथ संचलन कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। दूसरे समुदाय के विरोध के चलते निर्धारित रूट बदलकर निकाले गए पथ संचलन के दौरान पीएसी और पुलिस का जबरदस्त घेरा रहा। शांतिपूर्ण तरीके से संचलन के पूर्ण होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

PAC and police RSS route march turned into a shell
आरएसएस का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय जनता इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरआरएस) का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था। शनिवार को समापन पर पथ संचलन निकाला जाना था। शुक्रवार की रात इसका पता लगने पर नगर पंचायत अध्यक्ष शाह महमूद हसन की अगुवाई में उसके समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। उनके साथ भीड़ देर रात कोतवाली पहुंच गई और पथ संचलन के कार्यक्रम को अनुमति देने का विरोध किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

PAC and police RSS route march turned into a shell
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
शाह महमूद हसन का कहना था कि इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, जबकि कोतवाली पहुंचे भाजपा नेताओं और आरएसएस के लोगों ने कहा कि पथ संचलन वर्ष 2008 से नियमित और शांतिपूर्वक निकाला जाता रहा है। इस बीच दोनों पक्षों में तनातनी भी हुई। एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार भी कोतवाली पहुंच गए। आधी रात तक चले हंगामे के बाद एसडीएम की मध्यस्थता से दोनों तरफ से पांच-पांच लोगों की कमेटी गठित कर वार्ता की गई, जिसमें पथ संचलन का रूट तय किया गया।
 
विज्ञापन

PAC and police RSS route march turned into a shell
वार्ता
शनिवार को प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर अपराह्न तीन बजे जनता इंटर कॉलेज से पथ संचलन प्रारंभ हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच पथ संचलन संजय कालोनी से होता हुआ शाकंभरी तिराहे पर पहुंचा। एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार एवं सीओ नरेंद्र राणा आदि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों के काफिले के अलावा पथ संचलन पीएसी और पुलिस के जवानों के घेरे में रहा। इसके बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed