{"_id":"625c1f6ce4f2801e7e0f068d","slug":"nitish-kumar-bihar-chief-minister-about-nda-bypoll-debacle-said-that-janata-malik-hai-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: बिहार में एनडीए की हार पर सीएम नीतीश बोले- जनता मलिक है, जिसे चाहे उसे वोट दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: बिहार में एनडीए की हार पर सीएम नीतीश बोले- जनता मलिक है, जिसे चाहे उसे वोट दे
Sun, 17 Apr 2022 07:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 17 Apr 2022 07:38 PM IST
सार
विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा उम्मीदवार अमर पासवान ने शनिवार को बोचहां विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को 36,658 मतों से हराया था।
विज्ञापन
cm nitish kumar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की बोचहां विधानसभा सीट के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रविवार को कहा कि लोगों की इच्छा सबसे ऊपर है। हार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता मालिक है, जिसको चाहे उसको अपना वोट दे। इस पर प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा उम्मीदवार अमर पासवान ने शनिवार को बोचहां विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को 36,658 मतों से हराया था।
विज्ञापन
पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोरोना महामारी की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में सबसे ज्यादा जांच दर बिहार की है और जांच को लेकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हैं, लेकिन फिर से कोरोना का दौर आ सकता है। इससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
राजद ने जदयू को घेरा
इस बीच पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस प्रचंड जीत के लिए हम बोचहां की जनता को धन्यवाद देते हैं। ये जनता की और मुद्दे की जीत है। मौजूदा सरकार में बैठे लोगों को जनता की चिंता नहीं है। जनता ने राजद प्रत्याशी अमर पासवान जी को वोट देकर हमें प्यार और सरकार को डंडा मारने का काम किया है।