फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   NGT hearing on Charhdham project today

NGT में चारधाम परियोजना पर सुनवाई आज

Wed, 21 Mar 2018 07:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
NGT hearing on Charhdham project today
ngt - फोटो : ngt
उत्तराखंड के पर्यावरण संवेदी क्षेत्र में निर्माणाधीन चारधाम परियोजना के मामले पर बुधवार को एनजीटी में सुनवाई होगी। मंगलवार को उत्तराखंड व केंद्र की ओर से पेश वकीलों ने सुनवाई के लिए एक दिन की मोहलत मांगी थी, जिसे पीठ ने मान लिया। वहीं याची के वकील संजय पारिख को पेड़ों की कटाई और पर्यावरण संवेदी क्षेत्र में नुकसान के वीडियो व तस्वीरें साक्ष्य के तौर पर पेश करने की मंजूरी भी दी है।
विज्ञापन


जस्टिस जावद रहीम की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है। मंगलवार को सुनवाई शुरू होते ही सरकारी पक्ष के वकीलों ने पीठ से सुनवाई शुरू न करने की फरियाद की। वकीलों का कहना था कि इतनी बड़ी परियोजना के कई हिस्से हैं, लिहाजा उसके बारे में दलील पेश करने में कुछ तैयारियां शेष रह गई हैं। पीठ ने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वे बुधवार को ही सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed