फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Daayra Trailer Out: Meghna Gulzar Kareena Kapoor Khan Prithviraj Sukumaran Movie release date

एक महकमा...मामले की जांच; एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आए करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन; 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज

Mon, 31 Aug 2026 01:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

Daayra Trailer Out: फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Daayra Trailer Out: Meghna Gulzar Kareena Kapoor Khan Prithviraj Sukumaran Movie release date
'दायरा' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीना कपूर ने खाकी वर्दी पहनी है। अपराध का एक मामला है। जांच जारी है। खाकी में ही पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आए हैं। अपराध का वही मामला उनके भी सामने है और जांच जारी है। मगर, दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। एक ही विभाग और मामले की जांच का एक ही लक्ष्य। आज सोमवार को जारी हुए 'दायरा' के ट्रेलर में कुछ यही नजर आया है। फिल्म में करीना कपूर को डीसीपी अजूनी कोहली की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं, पृथ्वीराज को डीसीपी रमन कुमार के रूप में।

विज्ञापन

कैसा है 'दायरा' का ट्रेलर?
मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'दायारा' का ट्रेलर आज 31 अगस्त को रिलीज हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत में एक अपराधी को पुलिस वैन में अंधेरे इलाके में ले जाया जाता है। वह पूछता है, 'इधर क्यों लाए हैं सब'? पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है, 'बताता हूं'। 
अगले ही सीन में पृथ्वीराज सुकुमारन प्रेस कांफ्रेंस में अपराधी के एनकाउंटर की वजह बताते हैं कि आरोपी ने मौका ढूंढते ही भागने की कोशिश की। हमारी टीम पर अटैक किया। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर ने शुरू से की जांच
सवाल उठता है कि क्या यह एक योजनाबद्ध पुलिस एनकाउंटर था? आगे करीना कपूर पीड़ित परिवार के पास जाती हैं और घटना के बारे में शुरू से पूछती हैं कि 07 अक्टूबर को क्या हुआ था? पता चलता है कि एक मां अपनी गुमशुदा बेटी की सूचना देने थाने गई और एफआईआर दर्ज कराई। जांच के दौरान मालूम हुआ के गुमशुदा बच्ची का यौन शोषण हुआ। आरोपी नाबालिग है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'दायरा'?
पृथ्वीराज और करीना कपूर दोनों ही इस मामले की जांच करते हैं। मगर, दोनों का तरीका अलग है। एसआईटी भी गठित होती है। आगे क्या होता है, यह फिल्म देखकर पता चलेगा। यह क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे पेन स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed