{"_id":"61df070a08b8e26b63425ab5","slug":"naxals-killed-old-man-in-bijapur-chhattisgarh-5th-murder-in-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने एक सप्ताह में की 5वीं हत्या, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने एक सप्ताह में की 5वीं हत्या, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट
Wed, 12 Jan 2022 10:22 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:22 PM IST
सार
बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले बीजापुर में पिछले एक सप्ताह में नक्सलियों ने अपने दो सदस्यों समेत पांच लोगों की जान ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 50 वर्षीय एक ग्रामीण की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिले में एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों द्वारा जान लेने का यह पांचवां मामला है।
विज्ञापन
बस्तर रेंज के महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि घटना कुटरू थाना क्षेत्र के केतुलनार गांव में सोमवार और मंगलवार की रात को हुई। छोटी सी किराना दुकान चलाने वाले जगत सोदी (50) को अज्ञात नक्सलियों ने पीट-पीट कर मार डाला। उन्होंने हत्या के कारण के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन
बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले बीजापुर में पिछले एक सप्ताह में नक्सलियों ने अपने दो सदस्यों समेत पांच लोगों की जान ली है। इससे पहले, 2020 में बस्तर संभाग में नक्सलियों ने कम से कम 47 और 2021 में 34 लोगों की हत्या की थी। इसके अलावा, पिछले साल संभाग में कम से कम 51 नक्सलियों को और 2020 में 40 नक्सलियों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन