फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Misa Bharti will contest Lok Sabha elections from Pataliputra seat said tej pratap

तेजप्रताप की राजद विधायक को दो टूक, कहा- पाटलिपुत्र से तो बहन ही लड़ेगी चुनाव

Thu, 03 Jan 2019 10:29 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Thu, 03 Jan 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
Misa Bharti will contest Lok Sabha elections from Pataliputra seat said tej pratap

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनकी बहन व राज्य सभा सांसद मीसा भारती ही पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। मीडिया से बातचीत में तेज ने कहा कि मीसा भारती इस सीट के लिए काफी पहले से तैयारी कर रही हैं। जनता के बीच जाती हैं और मेहनत करती हैं। जनता चाह भी रही है। उन्होंने कहा कि इस बार मीसा दीदी की ही जीत होगी। मीसा के लिए वे चुनाव प्रचार भी करेंगे। 

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे गुरु लालू प्रसाद टिकट बांटेंगे। मनेर दरगाह पर चादरपोशी को पहुंचे तेजप्रताप ने दो टूक कहा कि पाटलिपुत्र से मीसा दीदी ही राजद की उम्मीदवार हैं। बाबा के दरगाह पर मत्था टेकने के साथ ही चुनाव अभियान शुरू हो गया। इस बार जनता के आशीर्वाद से जीत पक्की है। बता दें कि मीसा भारती 2014 में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के खिलाफ खड़ी हुई थीं और वो हार गई थीं। 
विज्ञापन


जब तेज प्रताप से सवाल पूछा गया कि भाई बिरेंद्र भी इस सीट से दावा ठोक रहे हैं तो उन्होंने आवेश में आकर कहा कि भाई बिरेंद्र की औकात क्या है ? तेज प्रताप ने कहा कि चुनाव हारने के बावजूद भी उनकी बड़ी बहन लगातार पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में काम कर रही है और चुनाव लड़ने के लिए भी उन्हीं का दावा मजबूत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed