फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mayawati makes SC-ST act weak says ravi shankar

मायावती ने एससी-एसटी एक्ट किया कमजोर, पीएम मोदी ने दी मजबूती : रविशंकर

Sat, 14 Apr 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Sat, 14 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mayawati makes SC-ST act weak says ravi shankar
रविशंकर प्रसाद ने की घोषणा - फोटो : PTI

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि मायावती ने एससी-एसटी एक्ट को कमजोर करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस कानून को मजबूत बनाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो विपक्ष एससी-एसटी एक्ट मामले पर भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहा है, दरअसल एससी-एसटी के असली दुश्मन वही हैं। प्रसाद ने कहा कि मायावती दलितों की राजनीति करती है, लेकिन सीएम रहते उनके मुख्य सचिव शम्भूनाथ ने 20 मई 2007 को निर्देश जारी किया था कि बलात्कार और हत्या के मामले में ही एससी-एसटी एक्ट के तहत ही सीधी कार्रवाई हो। छोटी मोटी घटनाओं में सामान्य अपराध के तहत ही मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा तब आदेश में कहा गया था कि बलात्कार के मामले में चिकित्सीय रिपोर्ट के फलस्वरूप प्रथम दृष्टया अपराध की पुष्टि होने के बाद ही एससी-एसटी अधिनियम के तरह मुकदमा दर्ज किया जाए। क्या इससे ज्यादा कोई अमानवीय निर्देश हो सकता है। अपनी सरकार में ऐसा निर्देश जारी करने वाली मायावती आज हम पर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एससी-एसटी एक्ट को मजबूत करने का काम कर रही है। 1989 में एससी-एसटी एक्ट आया था, लेकिन 2015 में मोदी सरकार ने इसे और मजबूत किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एससी-एसटी के लिए मुआवजा राशि बढ़ाया है। भाजपा के पास सबसे ज्यादा दलित सांसद, मेयर और विधायक हैं और इस वजह से विपक्ष को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed