फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Manohar Untwal BJP MLA from Agar constituency passes away Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का दिल्ली में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Thu, 30 Jan 2020 10:04 AM IST
Priyesh Mishra एएनआई, भोपाल
एएनआई, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 30 Jan 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Manohar Untwal BJP MLA from Agar constituency passes away Madhya Pradesh
महोहर ऊंटवाल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के आगर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक और कद्दावर नेता मनोहर ऊंटवाल का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज होने के कारण इंदौर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। 
विज्ञापन


मनोहर ऊंटवाल का जन्म धार जिले के बदनावर में हुआ था। साल 1986 में उन्होंने पार्षद के चुनाव से अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 1988 से 2014 के बीच चार बार विधायक चुने गए। साल 2014 में वे देवास संसदीय सीट से सांसद का चुनाव जीते।
विज्ञापन


मनोहर ऊंटवाल शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे। उन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव में आगर-मालवा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया दुख
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश के आगर के विधायक मनोहर उंटवाल  के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
 


मैंने अपना व्यक्तिगत मित्र खोया: शिवराज
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज ही सवेरे श्री मनोहर ऊंटवाल जी ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है।

श्री मनोहर ऊंटवाल जी मेरे व्यक्तिगत मित्र थे, भाई थे, निकट सहयोगी थे। मध्यप्रदेश भाजपा ने अपने प्रिय कार्यकर्ता को खोया है और मैंने अपने व्यक्तिगत मित्र को। भगवान उनके परिवार को यह असह्य वेदना सहने की शक्ति दे। बड़े गौर से सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्ताँ कहते, कहते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed