Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Accident Speeding Bolero rams into a truck parked on the roadside three people including an Army soldier died

एमपी में हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, सेना के जवान समेत तीन की मौत; एक गंभीर

Mon, 23 Nov 2026 10:29 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

छूलहा गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में सेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Accident Speeding Bolero rams into a truck parked on the roadside three people including an Army soldier died
तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के छूलहा गांव के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में दो सगे भाई और बोलेरो का मालिक शामिल हैं।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान धनगवां निवासी दीनबंधु विश्वकर्मा (36), विनीत विश्वकर्मा (26) और मोहम्मद करीम (32) के रूप में हुई है। विनीत भारतीय सेना में जवान था और दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर लौटा था। हादसे में धनगवां निवासी राजू तिवारी (30), पिता सुरेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


रात 3 बजे ट्रेन से घर पहुंचा था जवान
मृतक विनीत के पिता जयकरण विश्वकर्मा ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा विनीत भारतीय सेना में जवान था। वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहा था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे ट्रेन से पहुंचने के बाद वह बोलेरो से घर लौट रहा था। उसके साथ बड़ा भाई दीनबंधु और दोस्त राजू तिवारी भी थे। छूलहा गांव के पास हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 5:30 बजे परिजनों को मिली सूचना
परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू तिवारी का उपचार शुरू किया गया। तीनों शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाए गए हैं। पुलिस सहायता केंद्र में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के साथ ही पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed