{"_id":"5a5961af4f1c1beb408b4864","slug":"mahbuba-nothing-ahead-of-india-for-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा- जम्मू-कश्मीर के लिए हिंदुस्तान से आगे कुछ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा- जम्मू-कश्मीर के लिए हिंदुस्तान से आगे कुछ नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Updated Sat, 13 Jan 2018 07:02 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti
- फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारे मुल्क से संबंध सुधारने के लिए पाकिस्तान को पहल करनी होगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की पहल की। बदले में क्या मिला सब जानते हैं। पाक को भी अब बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। जहां तक जम्मू कश्मीर का सवाल हैं तो हिंदुस्तान से आगे उसके लिए कुछ नहीं है।
विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का शुक्रवार को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जम्मू कश्मीर के लिए समस्या यह है कि भारत और पाकिस्तान के कटु संबंधों का सबसे ज्यादा नुकसान यहीं होता है। हिंदुस्तान का दिल बड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। इसे उनके वैश्विक कद का पता चलता है। ऐसे में उनसे ढेरों आशाएं भी हैं। हम ही नहीं डॉ. फारूक अब्दुल्ला भी अब यही कह रहे हैं।
पढ़ें- BSF ने लिया बड़ा फैसला, अब दुश्मन देश की सीमा में घुसने की हिम्मत नहीं करेगा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी को देश की 130 करोड़ जनता का जनमत प्राप्त है और इसी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने राज्य जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर राजनीतिक समस्या है और निर्वाचित लोगों का इस समस्या को हल करने में अहम भूमिका होनी चाहिए। सभी हितधारकों से बातचीत के लिए मुल्क तैयार है।
देश में सबसे बड़े रैंक कैबिनेट सचिव के सामान पद देकर वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को यहां बातचीत के लिए नियुक्त किया गया है। शर्मा कह चुके हैं कि वह किसी से भी बातचीत के लिए तैयार हैं और लोगों के घर जाकर भी बातचीत कर सकते है। लेकिन जब कोई बातचीत के लिए तैयार ही न हो तो जबरदस्ती वार्ता कैसे की जाए।