फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lord Krishna wore Jewellery worth rupees 50 crore in Gwalior

ग्वालियर में भगवान श्रीकृष्ण को पहनाए गए 50 करोड़ के गहने

Thu, 25 Aug 2016 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna wore Jewellery worth rupees 50 crore in Gwalior

देश भर में जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर मंदिरों को सजाया गया है, इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिंधिया रियासत काल के गोपाल मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण को 50 करोड़ के जेवरात पहनाए गए हैं।

विज्ञापन


इन जेवरातों में हीरे जवाहरात पन्ना से जड़े स्वर्ण मुकुट,पन्ना की सात लड़ी का हार, 249 शुद्ध मोतियों की माला, हीरे से जड़े कंगन, हीरे और सोने की कंसुटी, चाँदी का विशालकाय छत्र, 50किलो चाँदी के बर्तन और अन्य सामान शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। नगर निगम के अपर कमिश्नर संदीप माकिन के अनुसार इन जेवरातों का बाजार भाव पचास करोड़ से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 जवान और नगर निगम कर्मी सुरक्षा में तैनात

Lord Krishna wore Jewellery worth rupees 50 crore in Gwalior

दो वर्ष पहले जौहरियों से नगर निगम ने इनका आंकलन कराया था। अब तो इनका बाजार भाव और बढ़ गया है। 

400 जवान और नगर निगम कर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

यह गहने जन्माष्टमी के दिन ही पहनाये जाते हैं। आज बैंक के लॉकर से निकालकर गहने पहनाए गए।

रात 12 बजे पूजा के बाद इन्हें कड़ी सुरक्षा में प्रतिमा से उतारकर बैंक के लॉकर में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed