राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा से नाराज होकर दिग्विजय सिंह का समर्थन करने वाले कंप्यूटर बाबा पर एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में पूजा-अर्चना करने और साधु-संतों के साथ धूनी रमाने वाले कंप्यूटर बाबा पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
FIR registered against Computer Baba for violating model code of conduct after a complaint alleging that he was campaigning for Congress Bhopal candidate Digvijaya Singh. (file pic) pic.twitter.com/nG371kOxDf
— ANI (@ANI) May 16, 2019विज्ञापन
गौरतलब है कि भोपाल लोकसभा सीट पर छठे चरण में 12 मई को मतदान हुआ था। यहां से भारतीय जनता पार्टी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हैं। राम मंदिर मामले पर भाजपा से नाराज भोपाल के साधु-संतों ने मतदान के पहले दिग्विजय सिंह को अपना समर्थन दिया था। कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में भोपाल में तीन दिनों के हठ योग शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान दिग्विजय सिंह भी अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा-पाठ करते नजर आए थे।
इसके अलावा कंप्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों के साथ एक विशाल रैली भी निकाली थी, जिसके बाद भोपाल जिला अधिकारी ने उनके तीन दिवसीय शिविर की जांच के आदेश दिए थे। जिला अधिकारी ने कहा था कि शिविर के आयोजन को लेकर ली गई अनुमति और उसमें दिग्विजय सिंह की भूमिका की जांच की जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.