{"_id":"62c81008a6946d11a75ca439","slug":"kidnapping-and-rape-with-minor-girl-on-her-way-home-from-school-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: स्कूल से घर जाते समय अपहरण कर बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: स्कूल से घर जाते समय अपहरण कर बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 08 Jul 2022 04:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 08 Jul 2022 04:38 PM IST
सार
झारखंड के दुमका जिले में एक नाबालिग बच्ची के अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जींद में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में एक नाबालिग बच्ची के अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को दो अज्ञात लोगों ने 12 वर्षीय एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और उसके बाद उसे पड़ोसी जिले गोड्डा में फेंक दिया।
विज्ञापन
बुधवार की है घटना
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मामला दुमका के गोपीकंदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके का है। यहां बुधवार को जब छठी कक्षा की छात्रा अपने स्कूल से घर लौट रही थी तभी एक कार में सवार दो लोगों ने लड़की से उसके गांव में एक नदी के बारे में पूछा। जैसे ही वह उन्हें जवाब देने के लिए रुकी तभी आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह बुधवार को स्कूल गई थी लेकिन एक नोटबुक ले जाना भूल गई थी। उसी नोटबुक को लेने के लिए वह घर वापस चली गई। वापस जाते समय उसका अपहरण हो गया। उसने दुमका पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे अगले दिन गोड्डा जिले के चांदनी चौक के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
दुमका अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि गोड्डा के स्थानीय लोगों को जब लड़की मिली तो उन्होंने उसके माता-पिता को सूचित किया। जिसके बाद जानकारी होने पर गुरुवार को लड़की के परिवार के सदस्यों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग बच्ची का दुमका के फुलो झानो मुर्मू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीजेएमएमसीएच) में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि उसकी मेडिकल जांच गुरुवार को की गई। एसडीपीओ ने कहा कि हम आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित बच्ची से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि हम मामले में जांच कर रहे हैं।