काले हिरण मामले में जोधपुर अदालत ने सलमान को किया तलब
- सलमान खान को किया तलब
- 10 मार्च को है पेशी
- काला हिरण मामला
- 17 साल पुराना मामला
विस्तार
हिरण का शिकार करने के दौरान अवैध हथियार का इस्तेमाल करने के आरोप में फंसे सलमान खान को 10 मार्च को जोधपुर की अदालत ने तलब किया है। करीब 17 साल से चल रहे इस मामले में इस
दिन सलमान के बयान लिए जाएंगे। सलमान के बयान के बाद इस मामले को लेकर अंतिम बहस होगी। मामले में जल्दी फैसला आने की उम्मीद है।
1998 में जोधपुर में ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरण का शिकार करने का आरोप है। इस दौरान उनके पास से एक पिस्टल व राइफल बरामद की गई
थी, जिनकी लाइसेंस अवधि खत्म हो चुकी थी। इसके बाद सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग से मुकदमा दर्ज किया गया था।
शुरू होगी अंतिम सुनवाई
आर्म्स एक्ट मामले में सलमान ने सीजेएम जोधपुर (ग्रामीण) की अदालत में खुद को बेगुनाह बताते हुए पांच और गवाहों को बुलाने की इजाजत मांगी थी।
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इन सभी पांचों गवाहों से जिरह पूरी हो गई है। अब सलमान को अदालत ने 10 मार्च को हाजिर होने
को कहा है। अदालत में सलमान को सफाई देने का मौका मिलेगा। अभिनेता को वकीलों के सवालों के जवाब भी देने होंगे। इसके बाद मामले की अंतिम बहस शुरू होगी।