फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jitan Ram Manjhi controversial statement over Azam Khan comment on Rama Devi in Parliament

आजम के बचाव में मांझी का शर्मनाक बयान, कहा- भाई-बहन और मां-बच्चा 'किस' करते हैं तो क्या वो गलत है?

Sun, 28 Jul 2019 02:03 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Sun, 28 Jul 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Jitan Ram Manjhi controversial statement over Azam Khan comment on Rama Devi in Parliament
जीतन राम मांझी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बयान का बचाव करते हुए महिलाओं को लेकर एक शर्मानाक टिप्पणी की है। मांझी ने कहा कि अगर बहन और भाई मिलते हैं और वो किस करते हैं तो क्या ये गलत काम करने जैसा है? 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर बच्चा अपनी मां को और मां अपने बच्चे को किस करती है तो क्या वो गलत काम है? आजम खान के बयान (भाजपा की रमा देवी पर) को गलत तरीके से समझा जा रहा है। इसलिए उन्हें माफी जरूर मांगनी चाहिए लेकिन इस्तीफा नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

 





बता दें कि लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान अपनी बात रख रहे थे। स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम से कहा कि वह उनकी ओर देख कर अपनी बात कहें। इस पर आजम ने कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं। 

आजम के इस बयान पर स्पीकर रमा देवी ने भी आपत्ति जताई और भाजपा सांसदों ने भी। इसके बाद ओम बिड़ला वापस कुर्सी पर बैठे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आजम को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए तो आजम ने पलटवार करते हुए कहा था कि रमा देवी उनकी बहन जैसी हैं माफी किस बात की। इस पर भाजपा सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 

वहीं, सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव अपने सांसद आजम खान के बचाव में उतरे। अखिलेश ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आजम खान ने कुछ आपत्तिजनक कहा। चेयर (आसन) के बारे में बात नहीं की गई है। अखिलेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने भाजपा सांसदों को 'बदतमीज' कहते हुए पूछा कि भाजपा सांसद उंगली उठाने वाले कौन होते हैं।   

आजम खान ने कहा था कि वह तो मेरी बहन जैसी हैं। मैंने आज तक किसी से अभद्र लहजे में बात नहीं की। सदन में बैठी किसी भी महिला से मैंने अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया हो तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। 


उन्होंने कहा कि मेरा लंबा संसदीय अनुभव रहा है, ऐसे अपमानित होकर बोलने से कोई फायदा नहीं है। इतना कह कर वह सदन छोड़ कर चले गए। हालांकि भाजपा सांसदों उनके जाने के बाद भी हंगामा करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed