{"_id":"613ce64e8ebc3e17096d34d5","slug":"jharkhand-irate-mob-thrashes-4-police-personnel-mistaking-them-as-forest-officials-3-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: नाराज भीड़ ने चार पुलिसकर्मियों को वन अधिकारी समझकर पीटा; तीन को हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: नाराज भीड़ ने चार पुलिसकर्मियों को वन अधिकारी समझकर पीटा; तीन को हिरासत में लिया गया
Sat, 11 Sep 2021 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 11 Sep 2021 10:54 PM IST
सार
वन विभाग के वाहन की टक्कर में एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया था। इसी वजह से सेमरी गांव के निवासी आक्रोशित थे। जानकारी के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मियों को मनातु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में नाराज भीड़ ने वन अधिकारी समझकर एक अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दरअसल, वन विभाग के वाहन की टक्कर में एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया था। इसी वजह से सेमरी गांव के निवासी आक्रोशित थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मनातू थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी शुक्रवार शाम एक आरोपी महिला को अदालत में पेश कर अपनी जीप से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने सोचा कि यह वही वन विभाग का वाहन है, जिससे ग्रामीण व्यक्ति घायल हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इसमें उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मियों को मनातु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमले में शामिल तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन