फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jairam Ramesh's counterattack on Mamata's statement of 'doubt over Congress bringing 40 seats'

Bengal: 'राज्य में जो मतभेद...', ममता के 'कांग्रेस के 40 सीट लाने पर संशय' वाले बयान पर जयराम रमेश का पलटवार

Sat, 03 Feb 2024 09:44 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Feb 2024 09:44 AM IST
सार

Bengal: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में ग्यारह दिन तक चलेगी। बनर्जी ने कहा था कि उन्हें शक है कि कांग्रेस यूपी में 40 सीट भी ला पाएगी। 

विज्ञापन
Jairam Ramesh's counterattack on Mamata's statement of 'doubt over Congress bringing 40 seats'
जयराम रमेश। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' लोकसभा चुनाव के लिए है, न कि विधानसभा चुनाव के लिए। उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' उत्तर प्रदेश में भी जाएगी। इससे पहले बनर्जी ने कहा था कि उन्हें शक है कि क्या देश की सबसे पुरानी पार्टी आगामी आम चुनाव में 40 सीटें भी जीत पाएगी। बनर्जी ने पार्टी को भाजपा को बनारस और प्रयागराज में हराने की चुनौती दी थी। 

विज्ञापन

रमेश ने कहा, 'हम उत्तर प्रदेश जरूर जाएंगे। ममता बनर्जी के मन में कोई शक नहीं होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ग्यारह दिनों तक चलेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के बारे में बहुत बातें कही हैं, लेकिन मैं कुछ नहीं कहूंगा। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि वह बार-बार कहती हैं कि वह 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हैं। हम भी इसका हिस्सा हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम गठबंधन को मजबूत करें। एक लक्ष्य होना चाहिए। हम भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'राज्य स्तर की राजनीति को लेकर हमारे बीच मतभेद हैं। उन्हें अलग रखना होगा और एक राष्ट्रीय लक्ष्य के साथ हमें आगे बढ़ना होगा। इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के लिए है, लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए है न कि विधानसभा चुनावों के लिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूसीसी की मसौदा रिपोर्ट पर कही ये बात
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की मसौदा रिपोर्ट पर कांग्रेस के संचार प्रभारी रमेश ने कहा, 'यह सब ध्रुवीकरण की राजनीति का हिस्सा है। राजनीतिक लाभ के लिए चुनावों के दौरान ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया जाता है। यह भाजपा-आरएसएस की रणनीति है।'

विज्ञापन

इरफान अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया
उन्होंने झारखंड में कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ मंत्रियों को दोबारा शामिल किया जाता है तो पार्टी के भीतर बगावत हो सकती है। रमेश ने कहा, 'ऐसा नहीं है। राज्यपाल ने शपथ ग्रहण समारोह में देरी की। चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बन गए हैं, मंत्रिमंडल का गठन होगा। पहले उन्होंने (भाजपा) महाराष्ट्र में शिवसेना को बांटा। फिर नीतीश कुमार को यू-टर्न लेने के लिए मजबूर किया। अब ईडी और सीबीआई के जरिए हेमंत सोरेन को सत्ता से बेदखल कर दिया है। यह अस्थिरता की राजनीति है। भाजपा भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इंडिया गठबंधन से परेशान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed