फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jaipur police brake on liquor smuggler mafia

तस्करी पर जयपुर पुलिस की लगाम, महिनेभर में पौने 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी

Thu, 30 Mar 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
Jaipur police brake on liquor smuggler mafia
अवैध शराब - फोटो : Vishnu Sharma
राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में शराब के ठेकों और दुकानों का नवीनीकरण होने के कारण शराब तस्करी के मामले भी राजस्थान में बढ़ गए। अकेले जयपुर में एक महीने में करीब पौने दो करोड़ की अवैध शराब पुलिस ने जब्त की। 
विज्ञापन


एक अप्रेल से नए ठेके प्रभावी होते है। ऐसे में बचे हुए स्टॉक को शराब माफिया औने—पौने दामों में खपा रहा है। यहीं वजह है कि आए दिन अवैध शराब की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस भी सर्तक है। 
विज्ञापन


इसमें सबसे अहम बात यह है कि हरियाणा से बड़े स्तर पर होने वाली अवैध शराब की तस्करी जयपुर में अजमेर—चंदवाजी—दिल्ली एक्सप्रेस हाइवे से होकर होती है। इसे रोकने पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और पश्चिम जिले के थानों की पुलिस अहम भूमिका निभा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार के मुताबिक पिछले एक माह में जयपुर पुलिस ने करीब पौने दो करोड़ रुपए कीमत की अवैध शराब जब्त कर तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके चार बड़े ट्रक व एक स्विफ्ट कार को जब्त किया है। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम ब्रांच डॉक्टर विकास पाठक और डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में की गई।

अवैध शराब की बाज़ार क़ीमत करीब 65 लाख रुपए

Jaipur police brake on liquor smuggler mafia
अवैध शराब - फोटो : Vishnu Sharma
डीसीपी विकास पाठक के मुताबिक ऐसे ही गुरुवार सुबह भी सीआईयू टीम और हरमाड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हरियाणा निर्मित अवैध शराब से भरे एक ट्रक को नाकाबंदी में एक्सप्रेस हाइवे पर दौलतपुरा चैकपोस्ट के समीप पकड़ा। जिसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के लगभग 1200 कार्टून भरे हुए थे। इस अवैध शराब की बाज़ार क़ीमत करीब 65 लाख रुपए आंकी गई है। 

एक माह में अवैध शराब ज़ब्ती की चौथी बड़ी कार्रवाई है। मामले में ट्रक के चालक पूरन सिंह को गिरफ़्तार किया है, जो कि जालंधर, पंजाब का रहने वाला है। पूछताछ में उसने शराब का ट्रक नारनौल, हरियाणा से गुजरात ले जाने की बात कही है। कार्रवाई करने वाली टीम में  सीआईयू टीम के सबइंस्पेक्टर धर्मसिंह, एसआई सज्जन सिंह, एएसआई राजेश, हैडकांस्टेबल द्वारकाप्रसाद, पुरुषोत्तम, सुरेंद्र सिंह तथा हरमाड़ा थानाप्रभारी लखन सिंह खटाणा तथा दौलतपुरा चौकीप्रभारी राकेश ख्यालिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed