फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   In Madhya Pradesh election tri-conflict on dozen seats out of 230

मध्य प्रदेश में एक ही उत्तर ‘कांटे की टक्कर ’, 230 में से तीन दर्जन सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष

Sat, 24 Nov 2018 06:10 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Sat, 24 Nov 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
In Madhya Pradesh election tri-conflict on dozen seats out of 230
BJP- Congress

मध्य प्रदेश में भाजपा की 15 साल की इन्कम्बेंसी, जीएसटी, नोटबंदी, किसानों की नाराजगी और दलित एक्ट ने विधानसभा चुनाव की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। कोई लहर नहीं है। चाहे जिससे बात करिए, उत्तर होता है ‘टक्कर कांटे की है।’ आम लोग मन की बात नहीं बताते। ऐसी प्रतिक्रिया देते हैं, जिसका ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

विज्ञापन

बीते कुछ दशकों में यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें विशेषज्ञ भी हवा का रुख नहीं भांप पा रहे हैं। 230 सीटों में से करीब तीन दर्जन से ज्यादा स्थानों पर त्रिकोणीय संघर्ष चल रहा है। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे इलाकों में कहीं बसपा-सपा ने यह स्थिति पैदा की है तो कहीं बागियों ने भाजपा और कांग्रेस की नाक में दम कर रखा है। बड़ी बात यह है कि भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है। इसे समझने के लिए यह बताना ही पर्याप्त है कि व्यापमं घोटाले का मुख्य आरोपी डॉ. जगदीश सागर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने आप में यह बात भी मजेदार है कि दो ध्रुवी सियासत के चलते भाजपा और कांग्रेस ने परस्पर खुद को ही मुद्दा बना रखा है। भाजपा यदि ‘बिना बिजली, सड़क और पानी’ वाले 15 साल पुराने दिग्विजय राज के दिनों की याद दिला रही है तो कांग्रेस द्वारा भी भाजपा सरकार की पंद्रह वर्ष की एंटी इन्कम्बेंसी का लाभ उठाने के लिए उसकी नाकामियों को गिनाया जा रहा है। बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न से लेकर तमाम ऐसे मुद्दे हैं, जो हर चुनाव में सत्तारूढ़ दल के साथ चिपके रहते हैं। लेकिन कोई ऐसा एक मुद्दा नहीं है, जो किसी पार्टी के खिलाफ या समर्थन में ‘लहर’ के बतौर महसूस किया जा रहा हो अथवा दिखाई पड़ रहा हो। लिहाजा भीतर से न तो भाजपा इस बात पर आश्वस्त है कि वह एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है और न ही कांग्रेस बेफिक्र होने की स्थिति में है।

विज्ञापन

चुनाव-प्रचार के तीन दिन शेष

चुनाव प्रचार में तीन दिन शेष बचे हैं। भाजपा अपने सबसे बडे़ स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अब तक छह चुनावी रैलियां करवा चुकी है, चार होना बाकी है। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दो माह के दौरान दर्जन भर से ज्यादा रैलियां और रोड शो कर चुके हैं। वह आज और कल दो दिन अलग-अलग हिस्सों में जाने वाले हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपने मजबूत उम्मीदवारों को वक्त देकर 2019 का कथानक तय करने में लगे हैं। बहरहाल, मध्य प्रदेश में यदि भाजपा लगातार चौथी बार सत्ता में वापस लौटती है तो यह माना जाना चाहिए कि इससे पार्टी को वो ताकत मिलेगी, जिसकी 2019 के आम चुनाव में उसे खासी जरूरत पड़ने वाली है। वहीं अपने कमजोर संगठन और ऐतिहासिक गुटबाजी के बावजूद अगर कांग्रेस 15 साल बाद सरकार बनाने में कामयाब होती है तो मध्य प्रदेश का नतीजा उसके लिए संजीवनी का काम करेगा। इतना ही नहीं कठिन दौर में राहुल गांधी की लीडरशिप को मजबूती मिलेगी और नतीजे साबित करेंगे कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को लोग अब नई नजर से देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed