{"_id":"59d94db04f1c1bdb538b6409","slug":"i-t-raids-jbm-group-seized-rs-7-crore-in-cash-3-kg-gold-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीएम कंपनी में आयकर विभाग का छापा, 7 करोड़ नकद व 3 किलो सोना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीएम कंपनी में आयकर विभाग का छापा, 7 करोड़ नकद व 3 किलो सोना बरामद
अमर उजाला/ गुरुग्राम, पवन सेठी
Updated Sun, 08 Oct 2017 03:30 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार से गुरुग्राम स्थित जेबीएम कंपनी में चल रहे आयकर विभाग के छापे ने कंपनी प्रबंधन की नींद उड़ा दी है। यहां चार गाडिय़ों में अधिकारी पहुंचे हैं जोकि कंपनी का पूरा रिकॉर्ड खंगालने में जुटे हैं। हालांकि विभाग की इस छापेमारी से कंपनी के काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही आयकर विभाग की गाडिय़ां कंपनी में व कुछ अधिकारियों के घर पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारियों को दिल्ली एनसीआर में की गई छापेमारी के दौरान 7 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने टॉयलेट में रखा 3 किलो सोना भी बरामद किया है।
ये भी पढ़ेंः युवक के पास मिले 100 रुपए के इतने सारे नकली नोट, देखकर सकते में आ गई पुलिस
विज्ञापन
कंपनी के कुछ अधिकारी छापेमारी को अंदरूनी ऑडिट बता रहे हैं और छापेमारी को अफवाह बता रहे हैं। गुरुग्राम में आयकर विभाग की छापेमारी की किसी ने भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन आसपास के लोगों व कर्मचारियों द्वारा यहां आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा दो दिन से डेरा डाला जाना बताया जा रहा है।