फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police caught huge amount of 100 rupees fake currency in jaspur

युवक के पास मिले 100 रुपए के इतने सारे नकली नोट, देखकर सकते में आ गई पुलिस

Sat, 07 Oct 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर Updated Sat, 07 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
police caught huge amount of 100 rupees fake currency in jaspur
fake note

ग्राम रहमापुर में नकली नोट तैयार करते एक लकड़ी कारोबारी को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। उसके पास से 100 रुपए के इतनरे सारे नकली नोट बरामद हुए कि पुलिस देखकर सकते में आ गई।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर जसपुर कोतवाल अबुल कलाम ने पुलिस टीम के साथ ग्राम रहमापुर के घर में छापा मारा। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब पचास हजार रुपए मूल्य के सौ-सौ के जाली नोट बरामद किए हैं। मौके पर टीम को स्टांप पेपर, कंप्यूटर, प्रिंटर व मुहरें आदि मिली हैं।
विज्ञापन


मौके पर नकली नोटों की छपाई का काम चल रहा था। पुलिस ने वहां से पचास हजार रुपए मूल्य के जाली नोट बरामद हुए। ये सभी नोट सौ-सौ के थे। पुलिस ने मौके से कुछ अर्ध निर्मित नोट भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ये मिला सामान

police caught huge amount of 100 rupees fake currency in jaspur
demo pic

टीम को मौके पर बड़ी संख्या में खाली स्टांप पेपर, फर्जी मोहरें, दस्तावेज, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि मिले। पकड़ा गया व्यक्ति लकड़ी कारोबारी है। वह डेहरिया वाली मस्जिद के निकट रहता है। जाली नोटों की खेप के साथ पकड़ा गया व्यक्ति 2013 में भी इसी आरोप में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने तब उसके साथ तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस इस बात की पड़ताल करने में जुटी है कि इस गोरखधंधे में लकड़ी कारोबारी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपी नकली नोटों की खेप तैयार कर बाजार में उतारता था। इन नोटों को बाजार तक पहुंचाने का क्या माध्यम है, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने पर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed