फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hundred Naxalites are expected to be involved in Dantewada Naxal attack

दंतेवाड़ाः भाजपा विधायक पर नक्सली हमले में सौ नक्सलियों के शामिल होने की आशंका

Wed, 10 Apr 2019 05:53 PM IST
anand anand भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: anand anand Updated Wed, 10 Apr 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Hundred Naxalites are expected to be involved in Dantewada Naxal attack
फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में भाजपा विधायक की मौत की घटना में लगभग सौ नक्सलियों के शामिल होने की सूचना मिली है। पुलिस ने घटनास्थल से बारूदी सुरंग का स्थान बताने वाला एक जीपीएस भी बरामद किया है। राज्य के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को भाजपा के विधायक भीमा मंडावी और उनके चार सुरक्षाकर्मियों की हत्या बारूदी सुरंग में विस्फोट में कर दी थी। मंडावी दंतेवाड़ा क्षेत्र के ही विधायक थे।

विज्ञापन


दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बुधवार को भाषा को टेलीफोन पर बताया कि इस घटना के दौरान नक्सली कमांडर विनोद और देवा के नेतृत्व में लगभग सौ की संख्या में नक्सलवादी मौजूद थे। इनमें से लगभग 60 हथियारबंद थे।
विज्ञापन


पल्लव ने बताया कि इस क्षेत्र में माओवादियों का मलांगिर एरिया कमेटी सक्रिय है। इस एरिया कमेटी के साथ इस घटना में केरलापाल एरिया कमेटी और जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सली भी शामिल थे।उन्होंने बताया कि घटना के बाद नौ एमएम पिस्टल और दो रायफल गायब है। संभवत: नक्सली उसे अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने इस घटना को योजना बनाकर अंजाम दिया है क्योंकि कम समय में बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सली एकत्र नहीं हो सकते हैं। शायद विधायक मंडावी को नक्सलियों ने अपने बुने हुए जाल में फंसाया और उनकी हत्या की।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मंगलवार को मंडावी का तीसरा चुनावी दौरा था। इससे पहले इस मार्ग को डीआरजी के जवानों ने पांच दिनों में दो बार सुरक्षित किया था। इससे इस बात की आंशका है कि नक्सलियों ने एक दिन में ही यहां बम को लगाया था।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मंडावी के कॉल डिटेल की जांच कर रही है। विधायक का मोबाइल फोन भी गायब है। शायद नक्सली उसे अपने साथ ले गए हैं। पल्लव ने बताया कि मंगलवार को घटना के दिन विधायक मंडावी को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed