फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four naxali killed in encounter with CRPF personnel in Gaya

बिहार के गया में बड़ा नक्सली हमला, CRPF के 10 कमांडो शहीद

Tue, 19 Jul 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गया
ब्यूरो/ अमर उजाला, गया Updated Tue, 19 Jul 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
Four naxali killed in encounter with CRPF personnel in Gaya
- फोटो : ANI

बिहार में सोमवार को नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 10 कोबरा कमांडो शहीद हो गए। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए गया और औरंगाबाद की सीमा पर चकरबंदा के जंगलों में कई ब्लास्ट किए। इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली भी मारे गए हैं।

विज्ञापन


मुठभेड़ में कई जवान घायल हुए हैं। बारिश के चलते घायलों को करीब 10 घंटे तक इलाज नहीं मिल सका। उन्हें लाने के लिए भेजा गया हेलीकॉप्टर भी वहां नहीं उतर सका। इसके
विज्ञापन

बाद एंबुलेंस भेजी गई। मौके से विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सोमवार को सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। जवान डुमरी नाला इलाके से गुजर रहे थे, तभी नक्सलियों ने जोरदार आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए। बताया जाता है कि इसके बाद नक्सलियों ने कई और ब्लास्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो देर शाम तक चलती रही। मुठभेड़ में कुछ जवान जख्मी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए तीन में से एक नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। 

कोबरा जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़

Four naxali killed in encounter with CRPF personnel in Gaya

नक्सलियों के खिलाफ गया और औरंगाबाद पुलिस की ओर से संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल के जवान जब डुमरी नाला से आगे सोनहादा जंगली इलाके में पहुंचे, तो जंगल की ओर से फायरिंग होने लगी। संयुक्त अभियान में रहे सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

दोनों ओर से करीब एक घंटे तक सैंकड़ों राउंड गोली चली। इसमें चार जवान घायल हो गए। कोबरा के जवानों ने भी चार नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ की सूचना के बाद गया मुख्यालय से पुलिस के आला अधिकारी छकरबंधा में कैंप कर रहे हैं। डीआईजी सौरभ कुमार ने बताया कि गया व औरंगाबाद की ओर से संयुक्त अभियान के दौरान सोनदाहा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed