फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire breaks out at Dungarpur Medical College Rajasthan 12 children rescued

Rajasthan: डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 12 नवजात बच्चों को बचाया, अग्निशमन अधिकारी ने बताया पूरा मामला

Sun, 23 Apr 2023 05:27 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 05:27 AM IST
सार

अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि आग नवजात वार्ड में लगी थी, लेकिन दमकल की टीम बच्चों को निकालने में सफल रही।

विज्ञापन
Fire breaks out at Dungarpur Medical College Rajasthan 12 children rescued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां शनिवार रात आग लग गई, आग नवजात बच्चों के वार्ड में लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि 12 नवजात बच्चों को सुरक्षित बया लिया गया है। समय रहते तीन दमकल गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


घटना डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) वार्ड में हुई। कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र डामोर ने एएनआई को बताया कि आग को तीन फायर टेंडरों द्वारा बुझाया गया और 12 बच्चों को बचाया गया। 
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि आग नवजात वार्ड में लगी थी, लेकिन दमकल की टीम बच्चों को निकालने में सफल रही। उन्होंने कहा कि हमें नवजात वार्ड में आग लगने की घटना के बारे में अस्पताल से सूचना मिली थी। मैं अपनी टीम के साथ तीन वाहनों के साथ आया। वहां धुआं था, लेकिन हमने आग बुझाई और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर में रेस्टोरेंट में लगी आग
अधिकारियों ने कहा कि शनिवार की रात राजस्थान के उदयपुर जिले के गुलाब बाग इलाके में एक रेस्तरां में आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed