{"_id":"5f74be4d8ebc3e9bfd3f7af4","slug":"election-commission-of-india-team-led-by-cec-sunil-arora-held-a-review-meeting-with-local-administration-officers-at-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar election 2020: सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar election 2020: सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की
Wed, 30 Sep 2020 11:01 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के बाद जानकारी देते मुख्य निर्वाचन आयुक्त
- फोटो : ANI
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग की टीम ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बुधवार को पटना में स्थानीय प्रशासन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। भारत निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Election Commission of India team led by CEC Sunil Arora held a review meeting with local administration officers at Patna today, for preparedness of Bihar Assembly elections: Spokesperson, Election Commission of India pic.twitter.com/0u38sBGN5o
— ANI (@ANI) September 30, 2020विज्ञापन
वहीं, चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। चुनाव आयोग ने आबकारी आयुक्त कार्तिकेय धनजी को उनके पद से हटा दिया है। चुनाव आयोग ने समीक्षा के दौरान पाया कि आबकारी आयुक्त की तरफ से चुनाव के लिए पूरी तैयारी नहीं की है। साथ ही साथ आयुक्त प्रभावी कार्य योजना को चुनाव आयोग के सामने सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाए।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अपनी टीम के साथ मंगलवार शाम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे थे। वे यहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा की थी। बिहार में 28 अक्तूबर को प्रथम चरण, तीन नवंबर को दूसरे चरण और सात नवंबर को तीसरे चरण के लिए मतदान होना है। वहीं, चुनाव नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी। कोरोना काल में खास बदलाव यह किया गया है कि मतदान के लिए एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया है। इस बार मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यह बदलाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगा।