फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi Violence: Delhi Police handover cheque of rs 62 lakhs to Martyrs Ratan Lal Family

दिल्ली हिंसा में शहीद रतनलाल के परिवार को 62 लाख रुपये का चेक सौंपा, मिलेगी नौकरी

Fri, 28 Feb 2020 08:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 28 Feb 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi Violence: Delhi Police handover cheque of rs 62 lakhs to Martyrs Ratan Lal Family
Martyr Ratan Lal Family - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली पुलिस ने दंगों में शहीद हुए अपने हेड कांस्टेबल रतनलाल के परिवार की मदद के लिए तुरंत सहायता उपलब्ध कराई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी वीए गुप्ता ने शुक्रवार को रतनलाल के राजस्थान के गांव जाकर उनसे मुलाकात की और उनकी वीरता को सलाम किया।

विज्ञापन


अधिकारी ने परिवार को तीन चेक सौंपे, जिसमें कुल मिलाकर 62 लाख रुपये की मदद उपलब्ध कराई गई है। यह मदद शहीद फंड और वेलफेयर सोसाइटी के जरिए उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा परिवार के एक व्यक्ति को कृपा के आधार पर नौकरी भी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार से दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी इलाकों में दंगे भड़क गए थे। इसमें अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है। इन दंगों के दौरान रतनलाल की मौत अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को सुरक्षा देने के दौरान हो गई थी।


इसके बाद से ही लोगों की संवेदनाएं रतनलाल के परिवार के साथ जुड़ गईं और हर तरफ परिवार की मदद के लिए चर्चा होने लगी। रतनलाल के परिवार को मिली यह मदद दिल्ली सरकार की मदद के अतिरिक्त है। दिल्ली सरकार ने भी रतनलाल के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद देने की बात कही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed