{"_id":"603f9a056e0fd5303701c16f","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-said-on-mcd-by-election-results-that-delhi-citizens-are-continuously-winning-the-aam-aadmi-party-with-good-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल ने कहा, भाजपा शासित निगमों के भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने उसे दिए जीरो नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद केजरीवाल ने कहा, भाजपा शासित निगमों के भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने उसे दिए जीरो नंबर
Wed, 03 Mar 2021 07:45 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 03 Mar 2021 07:45 PM IST
सार
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जनता के बीच इस बात पर आम सहमति है कि नगर निगमों में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार होता है। वहां कोई भी काम बिना घूस नहीं होता है। पहले कभी इसी प्रकार की छवि दिल्ली सरकार के बारे में हुआ करती थी...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों को अपनी परीक्षा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता लगातार आम आदमी पार्टी को टॉप नंबरों से जिता रही है। इस तरह वह यही संकेत दे रही है कि आम आदमी पार्टी की राजनीति उसे पसंद आ रही है और वह चाह रही है कि आम आदमी पार्टी की सरकार इसी तरह काम करती रहे। आप नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी साफ स्वच्छ राजनीति को पूरे देश में ले जाएगी, क्योंकि इस राजनीति को पाने का अधिकार हर देशवासी का है।
विज्ञापन
उपचुनाव के परिणामों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता भाजपा के 15 साल के नगर निगम के शासन में भ्रष्टाचार से बुरी तरह से त्रस्त थी। वह इसका विकल्प खोज रही थी। लेकिन उसे विकल्प नहीं मिल रहा था जिसके कारण भाजपा को अवसर मिल जा रहा था। लेकिन अब उसे कोई मौका नहीं मिलेगा क्योंकि आम आदमी पार्टी जनता को साफ-स्वच्छ राजनीति का अवसर देने के लिए आ गई है।
विज्ञापन
उन्होंने इन चुनाव परिणामों को आम आदमी पार्टी सरकार के छह साल के शासन पर जनता की मुहर करार दी। उन्होंने कहा कि अगर जनता उनके कामों से खुश न होती, तो आम आदमी पार्टी को अवसर न देती। लेकिन एक बार फिर शानदार वोटों से आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों को जिताकर उसने यह बता दिया है कि आम आदमी पार्टी बिल्कुल सही दिशा में काम कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके उलट जनता भाजपा सरकार के कामों से बहुत ज्यादा नाराज है। यही कारण है कि जनता ने भाजपा को शून्य नंबर दे कर फेल कर दिया है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जनता के बीच इस बात पर आम सहमति है कि नगर निगमों में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार होता है। वहां कोई भी काम बिना घूस नहीं होता है। पहले कभी इसी प्रकार की छवि दिल्ली सरकार के बारे में हुआ करती थी। लेकिन जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है जनता ने बदलाव होते हुए देखा है। अब लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भ्रष्टाचार का सहारा नहीं लेना पड़ता। लोग सीधे ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त कर रहे हैं जहां भ्रष्टाचार का कोई स्कोप ही नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि इस जीत का पूरा श्रेय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सबसे ज्यादा इस जनता को जाता है, जिसने पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर एक साफ-स्वच्छ राजनीति करने वाली पार्टी को मौका दिया। उन्होंने कहा कि अगर जनता का साथ न मिलता तो वे ऐसी राजनीति नहीं कर पाते, लेकिन जनता ने उनका भरपूर साथ दिया है जिसके लिए वे जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस राजनीति को पूरे देश में ले जाएगी क्योंकि ऐसी राजनीति पर सभी का अधिकार है।