फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   youth murdered in allahabad, protesters blocked railway track for hours

घर से उठाकर युवक का कत्ल, कान काटा, शव को भी घसीटा

Thu, 19 May 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 May 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
youth murdered in allahabad, protesters blocked railway track for hours
हत्या के विरोध में लोगों ने घंटों रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके में बीती रात विकास कुमार उर्फ ननका (27) का कत्ल कर दिया गया। उसकी लाश बुधवार सुबह घर से दूर कछार में मिली। धारदार हथियार से गर्दन रेतने के साथ ही शरीर पर कई और गहरे जख्म किए गए थे। लोगों ने देखा तो घर में सूचना दी।
विज्ञापन


हत्या किसने और क्यों की, यह कोई नहीं जानता। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में गमगीन परिजनों ने शव आईईआरटी रेलवे क्रासिंग पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक रेलवे आवागमन ठप रहा। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से परिजनों की झड़प भी होती रही। परिजनों ने कातिलों की गिरफ्तारी तथा मौके पर डॉग स्कवॉयड दुबारा भेजने की मांग रख दी। डॉग स्कवॉयड को बुलाए जाने के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


सादियाबाद में रहने वाले विकास के माता-पिता का निधन हो चुका था। पांच भाइयों में छोटा विकास बिजली मिस्त्री था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात भोजन के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास उर्फ ननका भी अपने कमरे में जाकर देर रात तक फोन पर बात करता रहा। रात में फिर क्या हुआ, परिजनों को कुछ नहीं पता चला। भोर में घर से करीब आधा किलोमीटर दूर शौच के लिए गए लोगों ने कछार में बबूल के झाड़ के नीचे विकास को खून से लथपथ पड़ा देखा। पास जाने पर पता चला कि वह जिंदा नहीं है। यह खबर विकास के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।

कान कटा मिला शव मिलने से मचा कोहराम

youth murdered in allahabad, protesters blocked railway track for hours

भाइयों प्रेम कुमार और मंगला प्रसाद समेत परिवार के लोग भागकर वहां पहुंचे। विकास की लाश देख सब रोने-कलपने लगे। फिरकर्नलगंज थाने की पुलिस के साथ सीओ डीपी तिवारी पहुंचे। विकास का गला आधे से ज्यादा कटा था। दाहिना कान भी कटा था। पेट पर भी गहरे जख्म थे। शरीर पर रस्सी से बांधकर खींचने के निशान दिखे। वह सिर्फ बरमूडा पहने था। अंदेशा है कि उसे घर से ही जबरन उठाकर ले जाया गया था वरना शरीर पर कपड़े होते। पुलिस ने मौके पर खोजी कुत्ता भी बुलाया लेकिन उससे जांच में कोई मदद नहीं मिली।

पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब तीन बजे विकास का शव आईईआरटी रेलवे क्रासिंग पर रखकर लोगों ने चक्काजाम कर दिया। परिवार और मुहल्ले की तमाम महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। वे रोते-चीखते पुलिस को कोस रही थीं कि कई घंटे बाद भी कातिलों का पता नहीं लगाया जा सका। रेलवे ट्रैक बाधित होने से कई ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा।

रेल आवागमन बाधित होने की खबर पाकर पूरे शहर की थाने की फोर्स के साथ सीओ और मजिस्ट्रेट पहुंच गए। जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंची और जाम लगाए लोगों को हटाने की कोशिश की। मगर भीड़ पुलिस से भी भिड़ने पर आमादा हो गई। उनका कहना था कि कातिलों की जल्द गिरफ्तारी हो तथा खोजी कुत्ते को फिर मौके पर लाकर जांच की जाए।

आखिरकार करीब पांच बजे अफसरों ने डॉग स्कवॉयड को बुलाकर लोगों को मनाया। तब शव को उठाकर ले जाया गया। खोजी कुत्ते को दुबारा घर से लेकर शव मिलने वाले स्थान तक ले जाया गया। हालांकि कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिवार के लोग भी नहीं समझ पा रहे कि विकास की हत्या किसने और क्यों की? उसका एक मोबाइल कमरे में और दूसरा घर के बाहर सीढ़ी पर मिला था। ऐसे में अनुमान तो यही है कि उसे जबरन उठाकर ले जाया गया था। सीओ कर्नलगंज ने बताया कि अज्ञात कातिलों पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल भी हासिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed