फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman is sold for 80 thousand in UP

80 हजार में आबरू नीलाम, औरत ने कर दिया एक औरत का सौदा

Fri, 04 Mar 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Mar 2016 01:07 PM IST
सार

  • एक औरत का औरत के साथ विश्वासघात, लगा दी आबरू की कीमत
  • मूक-बधिर युवक की शादी के लिए किया गया था इंतजाम
  • महिलाओं की नीलामी बनी धंधा, पुलिस उदासीन

विज्ञापन
Woman is sold for 80 thousand in UP
भसोसे का कत्ल - फोटो : demo pic

विस्तार

भसोसे का कत्ल, इंसानियत का कत्ल, चंद पैसों की खातिर आबरू का सौदा। यूपी के बागपत में मेरठ की एक महिला को महज 80 हजार रुपए में बेंच दिया गया। उसकी कीमत लगाने वाला कोई नहीं, बल्कि वो सहकर्मी है जिस पर भरोसा जताकर वो काम करती थी।

विज्ञापन


वो उसके साथ शादियों और अन्य समारोहों में खाना बनाने जाती थी। लेकिन जिस महिला के साथ जाती थी, उसी ने उसको बेच दिया।
 
महिला को बेचे जाने की इस वारदात से हड़कंप मचा है। लेकिन चौक जाएंगे आप जब ये जानेंगे कि वारदात के पीछे की असल वजह क्या है?

बीवी अचानक गुमशुदा हुई तो पति हैरान हुआ। उसने अपनी बीवी को बहुत खोजा और उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की।

इस दौरान एक गुमशुदा बीवी पति मोबाइल फोन के जरिए पति से बात करने में सफल हो गई। महिला ने अपनी सारी आपबीती पति को बताई। पीड़िता के पति ने बिना देर किए सिंघावली अहीर थाना का रुख किया और सारा माजरा पुलिस को बताया।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी पत्नी को मेरठ की एक महिला ने बिचपड़ी गांव के लोगों को 80 हजार रुपये में बेचा है। उसने बताया कि उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूक-बधिर युवक की शादी के लिए किया गया था इंतजाम

Woman is sold for 80 thousand in UP
80 हजार रुपए के लिए आबरू नीलाम - फोटो : demo pic

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि मेरठ की ही एक महिला शादियों में उसकी पत्नी को खाना बनाने का काम दिलाती थी। बीते रविवार को भी उसकी पत्नी इसी काम से घर से निकली थी। लेकिन वो वापस नहीं लौटी। गुरुवार को फोन पर पत्नी ने बताया कि बागपत के बिचपड़ी गांव में उसे बंधक बनाकर रखा गया है। 

खबर लगते ही पीड़िता का पति कुछ और घरवालों के साथ बिचपड़ी स्थित उस मकान पर पहुंचा, तो ये जानकर दंग रह गया कि उसकी पत्नी की कीमत लगाई गई है। उसकी पत्नी को 80 हजार रुपए में मेरठ की महिला बेच गई है। 

और सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि वारदात को इसलिए अंजाम दिया गया था कि एक मूक-बधिर युवक की शादी कराई जा सके। पति के लाख कहने पर उन लोगों ने उसकी पत्नी को चंगुल से आजाद करने से इन्कार कर दिया। 

आखिरकार निराश और हतास पति ने मामला पुलिस में दर्ज कराया। पुलिस की मानें तो मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला से भी पूछताछ की जा रही है।

महिलाओं की नीलामी बनी धंधा, पुलिस उदासीन

Woman is sold for 80 thousand in UP
पुलिस की उदासीनता उजागर - फोटो : demo pic

वहीं चश्मदीदों की मानें तो ऐसा पहली दफा नहीं है कि इलाके के युवकों की शादी के लिए महिला को सौदा करके लाया गया हो। पहले भी महिलाओं की खरीद-फरोख्त होती रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बागपत के ही निवाड़ा गांव में बीते साल एक महिला की बोली लगी थी। पुलिस मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। 

इसके अलावा बड़ौत क्षेत्र में कई बार महिलाओं की बोली लग चुकी है। खेकड़ा इलाके में आंध्र प्रदेश से लाई हुई युवती को बेचा गया।

पुलिस ने दबिश भी दी थी। लेकिन पुलिसिया कार्रवाई हाथी के दांत साबित हुई। लोगों की मानें तो बागपत में पुलिस अफसर महिलाओं को बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed