फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman kills husband along her lover in varanasi

किराएदार के प्यार में पड़ी पत्नी ने प्रेमी से कराया पति का कत्ल

Wed, 13 Jul 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिवपुर/वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिवपुर/वाराणसी Updated Wed, 13 Jul 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
woman kills husband along her lover in varanasi
तस्‍वीर में आरोपी रवि वर्मा

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के शिवपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अजय पटेल (26) की हत्या कर दी। पत्नी ने पति के हाथ-पैर बांध दिए तो प्रेमी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार की भोर करीब तीन बजे यह घटना शिवपुर थाना क्षेत्र के चमांव कोईरान बस्ती में हुई। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


लोहता के टड़ियां निवासी अजय पटेल की शादी करीब दो साल पूर्व शिवपुर के चमांव निवासी राजेंद्र पटेल की पुत्री नंदिनी से हुई थी। अजय सूरत स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब पंद्रह दिनों पूर्व ही वह लोहता आया था। सप्ताह भर पूर्व वह पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया।
विज्ञापन


उसे भनक लग गई थी कि उसकी पत्नी का उसके मकान में रहने वाले रवि वर्मा से प्रेम प्रसंग है। वह पत्नी की विदाई कराना चाहता था लेकिन पत्नी मायके से आने को तैयार नहीं थी। इसी बीच युवती के पिता राजेंद्र ने रवि को अपने घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी को रात में घर बुलाकर पत्नी ने कराई हत्या

woman kills husband along her lover in varanasi

सोमवार की रात अजय चमांव स्थित ससुराल में ही था। अपनी पत्नी नंदिनी और सात माह के बच्चे के साथ वह कमरे में सोया था। भोर में करीब तीन बजे एक टेलीकॉम कंपनी में बोलेरो चलाने वाला रवि अपनी प्रेमिका नंदिनी के घर पहुंचा।

नंदिनी ने दरवाजा खोलकर उसे अंदर बुला दिया। उसने गहरी नींद में सोये अजय के हाथ-पैर बांध दिए और रवि ने चाकू से गला रेत दिया। उसके बाद रवि मौके से भाग निकला। इसके बाद नंदिनी ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में घर-परिवार और आसपास के लोग जुट गए।

नंदिनी ने लोगों को बताया कि एक नकाबपोश युवक गला रेतकर भाग गया है। हालांकि पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी कहानी बयां कर दी। कुछ देर बाद ही नंदिनी के अलावा रवि वर्मा को भी पुलिस ने शिवपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। रवि वर्मा और नंदिनी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed