फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman filled coplaint against ex-girlfriend for posting her nude pitcures on social media

कोर्ट पहुंची 'लिव-इन-पार्टनर', बोली- एक्स गर्लफ्रेंड ने नेट पर डाल दी अश्लील तस्वीरें

Tue, 28 Feb 2017 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
woman filled coplaint against ex-girlfriend for posting her nude pitcures on social media

मुंबई में एक महिला ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के मुताबिक उसकी अश्लील तस्वीरों को उसकी एक्स पार्टनर ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीड़िता साक्षी (बदला हुआ नाम) अपनी ये शिकायत सत्र न्यायालय लेकर पहुंची, जहां आरोपी महिला रजनी (बदला हुआ नाम) की प्रारंभिक जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

विज्ञापन


दोनों ही शहर के चर्चित प्राइवेट हॉस्पिटल के रोग-निदान डिपार्टमेंट में काम करती हैं। यहीं काम करते-करते दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में भी रही। इन 10 सालों में एक महिला की शादी हो गई, पर वो शादी नहीं चल पाई। इस वजह से दोनों का प्यार और भी गहरा हो गया। दोनों मुलुंड में एक साथ रहना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

व्हॉट्सएप पर लगा रखी थी न्यूड तस्वीर

woman filled coplaint against ex-girlfriend for posting her nude pitcures on social media

पुलिस ने बताया कि दोनों के रिश्ते में खटास करीब 6 महीने पहले आई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी दोस्त करीब 2 साल दोनों की दोस्ती की तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड किया करती। पिछले साल 21 नवंबर को रजनी ने देखा कि साक्षी ने अपने व्हॉट्सएप पर उसकी न्यूड तस्वीर लगा रखी थी।

जब रजनी से इस बारे में साक्षी से पूछा तो उसने कहा कि ये तस्वीरें जब वो नहा रही थी तब ली गईं। दोनों में इस बात को लेकर जोरदार झगड़ा हो गया और हालात काबू नहीं हो पा रहे थे, तो साक्षी ने उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे डाली।

तस्वीरें डिलीट करने की भीख मांगने लगी

woman filled coplaint against ex-girlfriend for posting her nude pitcures on social media

घबराई हुई साक्षी, रजनी से तस्वीरों को डिलीट करने की भीख मांगने लगी, लेकिन वहीं हुआ जिसका उसे डर था। रजनी ने कई तस्वीरें कथित तौर पर वायरल कर दीं। इसके बाद साक्षी ने उसके खिलाफ 4 फरवरी को पुलिस से शिकायत की।

कोर्ट में सुनवाई के वक्त पुलिस ने रजनी की जमानत रद्द करवाने की कोर्ट से मांग की। पुलिस का कहना है कि दोनों अभी भी उसी जगह काम करती हैं और अभी तक उस फोन को भी जब्त नहीं किया गया है। इतना ही नहीं रजनी गवाहों को गुमराह भी कर सकती है, इसलिए उसे जेल में ही रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed