प्रेम संबंधों का खुलासा होने के डर से महिला ने भांजी को करंट लगाकर मारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में हाथरस मुरसान थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने प्रेम प्रसंग का भेद खुलने के डर से अपनी भांजी की पहले करंट लगाकर हत्या कर दी। फिर मिट्टी का तेल छिड़कर शव जला डाला। इन आरोपों के तहत स्थानीय थाने में महिला, उसकी मां सहित तीन लोगों के खिलफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इस घटना के बाद से आरोपी महिला फरार है। जबकि पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि महिला ने भांजी के शव को अपनी साड़ी और पैर में बीछिया पहना कर लोगों को भ्रम में डालने की कोशिश की।
मुरसान के गांव करील में सोमवार की दोपहर जब लोगों ने एक घर से धुआं डठता देखा तो वे घर के अंदर चले गए। मगर अंदर का नजारा देखते ही इनके होश उड़ गए। घर के अंदर साड़ी और पैरों में बीछिया पहने एक युवती का शव सुलग रहा था। जलने के कारण शव का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।
लोगों ने जब घर के मुखिया राजेंद्र प्रसाद से इस बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि शव उसकी पुत्रवधु का है। लेकिन गौर से शव को देखने पर पता चला कि यह इस घर में रहने वाली उनकी धेवती आरती पुत्री राकेश निवासी रामपुर, छर्रा की लाश है। वह अपने मामा के यहां रहकर कक्षा आठ की पढ़ाई कर रही थी।
आरती को पता थी ममता के प्रेम प्रसंग की बात
बाद में पुलिस की पूछताछ में राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनकी पुत्रवधु ममता के एक युवक से प्रेम संबंध थे। किसी तरह यह बात आरती को पता चल गई। सोमवार को भी ममता से मिलने उसका प्रेमी आया था।
आरती ने दोनों को एक साथ देख लिया। ऐसे में कहीं भेज खुद न जाए इसके लिए ममता और उसके प्रेमी ने पहले आरती को हीटर से करंट लगाकर मौत के घाट उतारा। फिर उसके शव पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। यही नहीं भ्रमाने के लिए उन्होंने ममता को साड़ी औा बीछिया पहना दी। ताकि लोग आरती की नहीं ममता का शव समझें।
मामले की गहाई से छानबीन के दौरान ही मौके पर सीओ सिटी प्रीति सिंह और एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने ममता के पति भूरे से गहराई से पूछताछ की है। खबर लिखे जाने तक ममता पुलिस की पकड़ से बाहर थी।
एसओ मुरसान मोहम्मद असलम ने बताया कि करील में आरती (14) नामक किशोरी का जला है। इसने अपनी मामी ममता पर उसे किसी के सहयोग से मारने का आरोप लगाया गया है। ममता फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है। सच क्या है, यह जांच के बाद सामने आएगा। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।