फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman beat her husband in Siddharthnagar of Uttar Pradesh

घर से आ रही थी चिल्लाने की आवाजें, दरवाजा तोड़कर देखा तो पुलिस भी हुई हैरान

Sat, 23 Dec 2017 09:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
woman beat her husband in Siddharthnagar of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
घर के अंदर से जोर-जोर से चीखने की आवाजें आ रही थीं। पड़ोसियों ने सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वो भी हैरान रह गई। घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की है।
विज्ञापन


आपसी विवाद के बाद पत्नी के हाथों पिटते पति को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया। घटना सदर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पत्नी कमरे के अंदर बंद कर पति को बुरी तरह पीट रही थी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पति का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- यमुना एक्सप्रेसवेः पुलिस ने की प्राइवेट गार्ड की पिटाई, भीड़ ने धुने पुलिसवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


खजुरिया गांव निवासी इनामुल्लाह खान (40) के घर के अंदर से शनिवार की दोपहर जोर-जोर से चीखने की आवाजें सुनकर पड़ोसियों ने सदर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो स्थिति देख दंग रह गई। 

woman beat her husband in Siddharthnagar of Uttar Pradesh
पुलिस के मुताबिक इनामुल्लाह जमीन पर गिरा था और पत्नी उसकी पिटाई कर रही थी। बीच-बचाव कर उसे बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। 

पढ़ें:- शिक्षक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई, हो गया ये हाल

डॉक्टरों के मुताबिक बेरहमी से की गई पिटाई के चलते इनामुल्लाह के शरीर में काफी चोट आई हैं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद वह निजी अस्पताल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed