{"_id":"5a2c1c074f1c1b78548c2257","slug":"uttar-pradesh-a-teacher-beating-student-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई, हो गया ये हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने की छात्र की बेरहमी से पिटाई, हो गया ये हाल
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
दो छात्र आपस में लड़ाई कर रहे थे। इस दौरान वहां शिक्षक पहुंच गए। उन्होंने एक छात्र की छड़ी से पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। जानिए पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। दुदही ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दशहवा में दो बच्चों के बीच हुए झगड़े की शिकायत मिलने पर नाराज अध्यापक ने पांचवीं कक्षा के छात्र की छड़ी से पिटाई की। आरोप है कि अध्यापक की पिटाई से छात्र का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है।
पढ़ें:- ट्रेन में युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, इमाम सहित 4 को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार की बताई जा रही है, लेकिन परिजन शनिवार को बच्चे का इलाज कराने के बाद स्कूल पहुंचे। हालांकि आरोपी शिक्षक ने पिटाई करने की बात से इन्कार किया है। बीईओ ने क्षेत्र के एनपीआरसी समन्वयक से इस मामले में जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के बिचपटवा गांव निवासी विजय चौहान का 10 वर्षीय पुत्र राहुल चौहान पड़ोसी गांव दशहवा के प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को भोजनावकाश के समय वह बच्चों के साथ खेल रहा था। साथ खेल रहे एक बच्चे ने अध्यापक से राहुल के झगड़ा करने की शिकायत की।

Trending Videos
बच्चे एवं उसके घरवालों का आरोप है कि अध्यापक ने दो बच्चों से राहुल को पकड़वाया और डंडे से उसकी पिटाई की। इस पिटाई से बच्चे का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा, लेकिन अभिभावक उस वक्त मौजूद नहीं थे।
शाम को माता-पिता मजदूरी करके घर लौटे तो बच्चे ने उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजन ने राहुल को सीएचसी दुदही ले आए। वहां के चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया। राहुल के हाथ का एक्सरे व उपचार कराने के बाद शनिवार को उसे लेकर स्कूल पहुंचे। घरवालों ने अध्यापक पर पिटाई का आरोप लगाते हुए उनसे पूछताछ भी की।
आरोपी अध्यापक प्रकाश चंद सिंह का कहना है कि राहुल की पिटाई नहीं की, बल्कि बच्चों का आपस में झगड़ा हुआ था, उसी में उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है।
इस संबंध में दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी शेषनाथ सरोज का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र के एनपीआरसी समन्वयक को विद्यालय भेजकर मामले की सत्यता पता करने और घटना से संबंधित रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।