पहले डेटिंग साइट्स पर करती थी दोस्ती, फिर लगाती थी हजारों का चूना
हैदराबाद से एक महिला को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि वह कथित तौर पर डेटिंग वेबसाइट के जरिए पुरुषों को दोस्त बनाती थी और बाद में ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम बटोरती थी। महिला की उम्र 40 साल बताई जा रहा है और उसका नाम बट्टू राजेश्वरी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजेश्वरी पुरुषों से दोस्ती कर उनसे चैट करती थी।
थोड़े दिन बाद वह उसी चैट को सार्वजिनक करने की धमकी देने लगती थी और इसी झांसे में आने वाले पुरुष बदनामी के डर के से उसे पैसे दे देते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने ऐसे ही पीड़ितों से हजारों रुपये ठगे हैं। पुलिस के मुताबिक राजेश्वरी अपने साथ पीड़ितों की हुई चैट के स्क्रीन शॉट सार्वजनिक करने की धमकी दिया करती थी।
पर्सनल चैट को सार्वजनिक करने की देती थी धमकी
राजेश्वरी twoo.com जैसी वेबसाइट्स का इस्तेमाल करती थी और जिन लोगों को अपना टारगेट बनाती थी उनमें आईटी पेशेवर ज्यादातर होते थे। दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब तीन लोगों ने पुलिस को शिकायत की. इनमें से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। प्रागथी में रहने वाले इंजीनियर ने बताया कि वेबसाइट पर मिलने के बाद वह राजेश्वरी के संपर्क में आया और उसके लिए फिल्मों की टिकट भी बुक करने लगा।
इस बीच दोनों ने एक दूसरे को पर्सनल फोटो भी भेजी. 28 अक्टूबर के दिन राजेश्वरी ने उससे 3500 रुपये की मांग की और धमकी देने लगी कi अगर पैसे नहीं दिए तो वह सभी तस्वीरें और चैट सार्वजनिक कर देगी। पैसे ठगने के इस धंधे में एक दिन राजेश्वरी ने उससे 50 हजार रुपये की मांग कर डाली।
पुलिस ने ऐसे ही दो और पीड़ितों की शिकायत दर्ज की है। साइबर क्राइम डिवीजन के अधिकारी इ वेनकात रेड्डी का कहना है कि महिला कई डेटिंग साइट्स से जुड़ी हुई थी और वह रहीस पुरुषों को अपना टारगेट बनाती थी।