पति को आई कॉल से नाराज पत्नी ने खून से रंगे हाथ, खुद को लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के फोन पर एक कॉल आने से पत्नी इतना नाराज हुई कि उसने पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं महिला ने पति की हत्या के बाद खुद को भी खत्म कर दिया। घटना हैदराबाद की है जहां पति बरलापल्ली जंगया को पत्नी ने तेल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद वो बाहर भागी और खुद को भी आग लगा ली।
बताया जा रहा है कि पति और पत्नी एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते थे। लेकिन दोनों के बीच में अक्सर झगड़े हुआ करते थे। मीडियो खबरों के मुताबिक पत्नी सावित्री का बरलापल्ली पर शक करने के कारण झगड़ा हुआ करता था। वारदात के दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन इस बार खौफनाक खूनी मंजर दस्तक देने की ठान चुका था।
सोते हुए पति पर तेल छिड़का और फिर...
घटना के दिन एक अंजान कॉल आने पर बरलापल्ली फोन उठाकर बात करने के लिए बाहर चला गया। जब वो लौटा तो सावित्री उससे सवाल पूछने लगी कि किसका कॉल था। बरलापल्ली ने सावित्री को ये बतानाजरूरी नहीं समझा, जिसका अंजाम ये हुआ कि पत्नी ने उसे खत्म करने का फैसला कर लिया।
जब बरलापल्ली सो गया तो सावित्री ने उसके ऊपर तेल छिड़कना शुरू कर दिया और देरी न करते हुए पति को आग लगा दी और वहां से फरार हो गई। इसके बाद जब उसे लगा कि पति मर चुका होगा तो उसने खुद को भी आग लगा दी।
दरअसल, सावित्री ने पति ने नशे में होने का फायदा उठाया था।
दोनों की पहले हो चुकी है दो-दो शादियां
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक बरलापल्ली के साथ-साथ सावित्री की पहले दो शादियां हो चुकी थी। सावित्री को दूसरे पति से एक 17 साल की बेटी थी और उसने तीन महीने पहले ही बेटे को जन्म दिया था। दोनों की शादी को अभी एक साल ही हुआ था, लेकिन शराब और शक के चलते दोनों एक-दूसरे से झगड़े करते रहते थे।
सावित्री ने जिस दौरान बरलापल्ली का कत्ल किया उस वक्त अपनी 17 साल की बेटी को कमरे में बंद कर दिया था। दोनों को अस्पताल में दाखिल करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों 90 फीसदी झुलस चुके थे और हालत नाजुक होने की वजह से दोनों को बचाया नहीं जा सका। दोनों की लाशों को पोस्टमाटर्म के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।