फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   uttar pradesh police claims to solve arman murder case in Gorakhpur

सिर्फ 500 रुपये के लिए मासूम को दी ऐसी दर्दनाक मौत, शव देखकर सिहर गए गांववाले

Thu, 23 Nov 2017 12:04 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 23 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh police claims to solve arman murder case in Gorakhpur
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बाप ने मजदूरी के 500 रुपये नहीं दिए थे। आरोपी सात साल के मासूम बच्चे को टॉफी देने के बहाने गांव से बाहर ले गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। शव को देखकर लोग सिहर उठे। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की है। सात वर्षीय मासूम अरमान की हत्या मजदूरी के महज 500 रुपये के लिए हुई थी। पिता ने पैसा नहीं दिया तो बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। ढेबरुआ पुलिस ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पढ़ें:-हल्का सा खुला था घर का दरवाजा, पड़ोसियों ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसओ ढेबरुआ अखिलानंद उपाध्याय के अनुसार रविवार को क्षेत्र के तिरछहवा गांव निवासी मुकीम का पुत्र अरमान (7) संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। 

तहरीर के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया। गत सोमवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में अरमान की लाश बरामद की गई। हत्या धारदार हथियार से हुई थी। पिता मुकीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम भुतहवा निवासी सहजन उर्फ साजन पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।

uttar pradesh police claims to solve arman murder case in Gorakhpur
महराजगंज - फोटो : SELF
सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि मुकीम व आरोपी एक साथ सरिया बांधने का काम करते थे। सहजान मजदूरी का बकाया पैसा मांगने के लिए मुकीम के पास गया। 

पढ़ें:- युवक ने प्रेमिका की जिद पर बनाया ऐसा खौफनाक प्लान, एक सबूत ने खोल दिया राज

पैसा देने से इनकार करने के बाद लौटते समय अरमान को गांव के बाहर खेलते हुए देखा। टॉफी देने के बहाने गांव से बाहर ले गया और चाकू से गोद कर हत्या कर दी। पहने हुए शर्ट को मुंह में ठूस दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed