फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   old man dead body found at home in gorakhpur

हल्का सा खुला था घर का दरवाजा, पड़ोसियों ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 19 Nov 2017 12:07 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 19 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
old man dead body found at home in gorakhpur
हत्या
रिटायर्ड सैनिक के घर का दरवाजा हल्का सा खुला था। जब पड़ोसियों ने वहां जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए क्या हुआ...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। शाहपुर के झरना टोला में रिटायर्ड सैनिक के पिता गुलजार निषाद (80) की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गई। घर में बुजुर्ग अकेले थे। गेट खुला देखने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। 

पढ़ें:- प्रापर्टी डीलर की हत्या का बड़ा खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच
विज्ञापन


घर में सामान बिखरे थे और आलमारी भी खुली थी, जिससे लूट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद मामले को लूट दिखाने की कोशिश की गई है। पुलिस को करीबियों पर ही संदेह है। मौके से आरोपी के बाल, गमछे मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मछली के पूर्व कारोबारी गुलजार निषाद के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे जगदीश पड़ोस में ही अलग मकान बनाकर रहते हैं और दूसरे नंबर के जोगिंदर सेना से रिटायर्ड हैं। इन दिनों वह परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए हैं।

old man dead body found at home in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
पिता घर पर अकेले ही थे। छोटे बेटे राजेंद्र मुंबई में रहते हैं। शुक्रवार की रात में अज्ञात बदमाश ने गमछे से कसकर गुलजार की हत्या कर दी। उधर से गुजर रहे पड़ोसियों ने गेट खुला देखा तो आवाज लगाई। 

कुछ भी प्रतिक्रिया न आने पर अंदर जाकर देखा तो बरामदे के पास ही गुलजार की लाश पड़ी थी। यह देखते ही लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाते ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पढ़ें:- खुदकुशी से पहले लिखे तीन दर्दभरे नोट, दीवार पर लिखा पत्नी को मत दिखाना मेरा मुंह

एसएसपी ने बताया कि पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया जांच में यही लग रहा है कि हत्या के बाद लूट दिखाने की कोशिश की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed