दो युवकों का कत्ल कर काटे प्राइवेट पार्ट, लोगों में दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में ठाणे के मरलगांव इलाके में दो नेपाली युवकों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हत्यारों ने दोनों के प्राइवेट पार्ट काट लिए हैं जिससे सनसनी फैल गई है। दोनों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने घटना पर कहा है कि आरोपियों ने आसपास के लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से ऐसा काम किया होगा।
जिन युवकों की हत्या की गई है उनकी पहचान राजू सोनार और मदन सोनार के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे। राजू यहां सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था।
लोगों को डराने के लिए काटे निजी अंग
पुलिस के अनुसार, राजू का चचेरा भाई गुरुवार को शाम को खाना खाने के बाद बाहर टहलने गया था तभी पांच-छह लड़के रास्ते में मिल गए। इन लड़कों से उसकी बहस हो गई।
इसके बाद फिर इन स्थानीय लड़कों ने उस पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर उसका दूसरा भाई भी पहुंच गया। इसी बीच आरोपी युवकों का एक समूह चापड़ और लाठी डंडा लेकर पहुंच गया। दोनों भाईयों को चापड़ और लाठी-डंडो मारा।
युवकों ने जब देखा कि दोनों नेपाली युवकों की मौत हो चुकी है तो हत्या को दूसरा रूप देने के लिए उनके प्रावइवेट पार्ट भी काट दिए। घटना से लोगों में दहशत है।