फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two college girls were allegedly beaten by a group of men in Mangalore of Karnataka

पुलिस कांस्टेबल के सामने दो लड़कियों की बेरहमी से पिटाई, मुस्लिम युवकों से की थी दोस्ती

Tue, 02 Jan 2018 11:04 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 02 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two college girls were allegedly beaten by a group of men in Mangalore of Karnataka
फाइल फोटो
दो लड़कियों को मुस्लिम युवकों से दोस्ती करना भारी पड़ गया। कट्टरवादी संगठनों ने लड़कियों को सरेआम पीटा। कुछ लोग बचाने के बजाए उनकी वीडियो बनाते नजर आए। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


घटना कर्नाटक के मंगलूरू की है। मंगलूरू के एक पार्क में मुस्लिम युवकों के साथ दो लड़कियों को बातचीत करना भारी पड़ गया। कट्टरवादी संगठनों ने सरेआम लड़कियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में निगरानी समूह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- हैवान बना इंसानः बेजुबान बंदर को पीट-पीटकर कर दिया अधमरा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तमाशबीनों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसी आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक पुलिस कांस्टेबल के हस्तक्षेप के बावजूद एक लड़की को पीटा जा रहा है।

Two college girls were allegedly beaten by a group of men in Mangalore of Karnataka
फाइल फोटो
कर्नाटक के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में एक हिंदू और एक ईसाई लड़की है। ये दोनों पिलीकुला पार्क में दूसरे समुदाय के अपने प्रेमियों के साथ गई थीं। 

तभी निगरानी समूह के सदस्यों ने उन्हें देख लिया और लड़कियों की पिटाई कर दी। समूह में शामिल संपत शेट्टी नामक युवक ने न सिर्फ उनसे सवाल-जवाब किए बल्कि सरेआम दोनों को पीट दिया। मंगलूरू पुलिस ने मामला दर्ज कर शेट्टी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed