फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two arrested for rape and attempt to murder in churu

रेप के बाद हैवानों ने नाबालिग को बाइक से कुचला, आंखें निकालने की कोशिश

Wed, 04 Jan 2017 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
two arrested for rape and attempt to murder in churu
- फोटो : ANI

राजस्थान के चुरू में बेखौफ बदमाशों ने 15 साल की लड़की का रेप किया और मारने के लिए बेहद खौफनाक तरीके अपनाए। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर लड़की की हड्डियां तोड़ दी और उसकी आंखों पर भी वार किए।

विज्ञापन


लड़की को आरोपियों ने बाइक से कुचल कर मारने की कोशिश की गई, जिसकी वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इस आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही पीड़िता के पड़ोस में रहते हैं और एक प्राइवेट स्कूल में काम करते हैं।
विज्ञापन


घटना 24 दिसंबर को चूरू के बीदासर थाना क्षेत्र के गांव सारंगसर में हुई। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से लौटने के बाद उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाइक पर बैठा कर ले गया था आरोपी

two arrested for rape and attempt to murder in churu

सूत्रों के अनुसार घटना के दिन लड़की अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच एक आरोपी उसके पास आया और जबरन अपनी बाइक पर ले गया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता का रेप किया। इसके बाद पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए इसलिए दोनों ने लड़की को खत्म करने की ठान ली। 

उन्होंने अपनी बाइक को लड़की पर चढ़ा दिया और घायल कर दिया। साथ ही उन्होंने उसकी आंखों पर भी बेरहमी के कई वार किए। बताया जा रहा है कि एक आरोपी उसका रिश्तेदार भी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।​
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed