रुपहली दुनिया फिर शर्मसार, अभिनेत्री के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग
- अभिनेत्री का रेप कर ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, शिकायत दर्ज
- आरोपी प्रेमी भी है संघर्षरत अभिनेता, वारदात के बाद से फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मायानगरी की मॉडल और छोटे परदे की अदाकारा ने अपने ही प्रेमी के खिलाफ बलात्कार की मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री के मुताबिक उसका प्रेमी रेप का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। मिडडे की खबर के मुताबिक पीड़िता मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) की रहने वाली है लेकिन मौजूदा वक्त में वकाड में रहती है।
पीड़िता के मुताबिक वो अपने 28 वर्षीय प्रेमी संकेत लांडे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पीड़िता ने संकेत लांडे के अलावा उसके भाई मयूर के खिलाफ भी पुणे के भोसारी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की रेप और मनमर्जी से यौन हिंसा के तहत लगने वाली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि वो साल 1993 से संकेत को जानती है। पीड़िता के मुताबिक वो अपने एक खास दोस्त के जरिए संकेत के संपर्क में आई थी। संकेत से उसकी मुलाकातें बढ़ने लगीं। दोनों एक दूसरे पसंद करने लगे। एक दिन संकेत ने पीड़िता से इश्क का इजहार किया। पीड़िता के मुताबिक संकेत के साथ संबंध रखने की उसने एक शर्त रखी थी। वो शर्त थी शादी की।
पीड़िता के मुताबिक वो और संकेत दोनों करियर बनाने में बिजी हो गए। लेकिन साल 2013 में संकेत में जब उसे फिर से अपने घर बुलाकर प्यार का इजहार किया तो वो उसकी साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। साथ में रहने के दौरान जल्द ही पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता ने जब ये बात संकेत को बताई तो उसने बच्चा गिराने को कहा।
साल 2014 में संकेत फिर से पीड़िता के घर गया और उसे अपने साथ ले आया। दोनों फिर से लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
'जल्द ही पीड़िता के गुनहगारों को दबोच लिया जाएगा'
मामले की तफ्तीश कर रही असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर रूपावी बोबाडे ने बताया कि पीड़िता और आरोपी प्रेमी साल 2013 से अब तक लिव इन रिलेशन शिप में रह रहे थे। लेकिन इस फरवरी में जब संकेत के भाई और बहन उससे मिलने आए तो लिव इन वाली बात जानकर संकेत को अपने साथ ले गए।
संकेत उनके साथ चला भी गया और इस बात की खबर उसने पीड़िता को नहीं बताई। बोबाडे के मुताबिक कुछ दिन बाद संकेत ने अपनी प्रेमिका के लिए कैब बुक की और उसे अपने फार्म आने को कहा।
प्रेमिका के फार्म हाउस पहुंचते ही संकेत ने उसे थप्पड़ मारा और जबरन उसका बलात्कार कर दिया। इस कुकृत्य का उसने वीडियो भी बनाया। संकेत ने उसे धमकी दी कि अगर किसी भी इस बात की भनक लगी को तो रेप का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
इस वारदात से पीड़िता इतनी सहम गई कि जैसे ही संकेत को गहरी नींद में सोते देखा तो फौरन वहां से भाग निकली। पुलिस के मुताबिक अगले दिन संकेत के भाई मयूर ने संकेत लापता होने की बात कहते हुए पीड़िता से फोन पर पूछा कि कहीं उसी ने उसके भाई गायब कर दिया है?
पुलिस के मुताबिक जल्द ही पीड़िता के गुनहगारों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस ये बात भी पता चली है कि संकेत भी एक स्ट्रगलर एक्टर है। वहीं पीड़िता टीवी पर धारावाहिकों में काम करने के अलावा तीन बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है।