फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Three people gangraped with woman after hostage in Bareilly

तीन दरिंदों के हत्थे चढ़ी महिला प्रधान, बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Sun, 24 Sep 2017 03:51 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 24 Sep 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
Three people gangraped with woman after hostage in Bareilly
फाइल
देश में अब महिला ग्राम प्रधान भी सुरक्षित नहीं हैं। एक महिला प्रधान ने गांव के तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। दरिंदे घर में घुसे और महिला प्रधान को बंधक बनाकर आबरू लूट ली। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। एक गांव की महिला प्रधान ने पूर्व प्रधान के बेटों समेत तीन लोगों पर घर में घुसकर गैंगेरप का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपियों का कहना है कि पेशबंदी के तहत झूठा मुकदमा लिखाया गया है।
विज्ञापन


प्रधान का कहना कि रात उनके पति किसी काम से बाहर गए थे। वह बच्चों के साथ सो रही थी। पूर्व प्रधान के बेटे नरायन दास, रूपेश गांव के ही बालकिशन को लेकर घर में घुस आए और उन्हें दबोच लिया। तीनों ने बलात्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Three people gangraped with woman after hostage in Bareilly
फाइल
विरोध पर गालीगलौज और मारपीट भी की। पड़ोस के लोग पहुंचे तो तीनों जान से मार डालने की धमकियां देते भाग गए। अगले दिन प्रधान थाने पहुंची और आपबीती बताई लेकिन पुलिस ने एफआईआर लिखने के बजाय भगा दिया। 

इसके बाद 156/3 के तहत एसीजेएम सेकंड कोर्ट में इश्तगासा दायर किया गया। एसीजेएम सेकंड कोर्ट के आदेश पर शाही थाने में घर में घुसकर गैंगरेप और संबंधित धाराओं में तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, नरायन दास का कहना है कि चुनावी रंजिश में पेशबंदी के तहत झूठा मुकदमा लिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed