{"_id":"5b1e22c04f1c1b644d8b5f23","slug":"three-including-two-small-time-models-held-for-prostitution-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलून के अंदर जिस्मफरोशी का काम करते थे दो मॉडल, पुलिस ने इस तरह किया पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैलून के अंदर जिस्मफरोशी का काम करते थे दो मॉडल, पुलिस ने इस तरह किया पर्दाफाश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे में जिला ग्रामीण पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो छोटे समय के लिए मॉडल रही महिला और पुरुष भी शामिल हैं। इनपर आरोप है कि वह कथित तौर पर भयंदर शहर में जिस्मफरोशी में लिप्त थे। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी तब हुई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला सैलून परिसर में जिस्मफरोशी का काम करती है। मीरा रोड पर बना यह सैलून कुछ समय पहले बंद हो गया था।
विज्ञापन
भयंदर के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर एक शख्स को ग्राहक के तौर पर सैलून के अंदर भेजा। जैसे ही जिस्मफरोशी की डील पक्की हुई पुलिस ने तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो आदमियों सहित कर्नाटक का एक मॉडल और बिहार से ताल्लुक रखने वाली एक मॉ़डल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस ने सैलून से दो महिलाओ को मुक्त कराया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड सहिंता की धारा और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जो महिला पहले सैलून चलाया करती थी। वह इन मॉडलों का इस्तेमाल ग्राहक लाने के लिए करती थी। बदले में मॉडल भी शो के दौरान अपने संपर्क में आने वाली महिलाओं को रैकेट में शामिल होने के लिए मनाते थे।
विज्ञापन