पोर्न क्लिप की धमकी दे ऐंठे 1500 रुपए, तीन पुलिस वालों को हुई जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल में पोर्न क्लिप होने की धमकी देकर लोगों से उगाही करने वाले तीन पुलिसवालों को जेल हुई है। पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस के एक यात्री को परेशान करने के आरोप में तीन गवर्नमेंट रेलवे पुलिस(जीआरपी) के जवानों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला महाराष्ट्र के पुणे का है। आरोप है तीन पुलिस वालों अमर गोपीचंद, बलु पटोले और सुनील वाटकर ने कोलकाता निवासी एक यात्री का सेल फोन छीन लिया और यह कहते हुए कि इस फोन में पोर्न क्लिप्स हैं, 1500 रुपए ऐंठ लिए। इतना ही आरोपी सिपाहियों ने उसकी पिटाई भी की।
पीड़ित शख्स सिऑन सजलकुमार दास ने पुलिस में शिकायत देकर घटना की जानकारी दी जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
बच्चों की स्कूल फीस के पैसे और फोन छीना
दास ने पुलिस को बताया कि वह एक महीने पहले पुणे से अपने घर कोलकाता जा रहा था। वह जिस बोगी में था वह स्लीपर क्लास की थी और पूरी बोगी भरी हुई थी। उसके पास जनरल का टिकट था तो वह टॉयलेट के पास बैठा हुआ था।
इसी बीच तीन पुलिस वाले आए और उसे लातमर उसका फोन छीन लिया। पुलिस वालों ने उसकी टिकट चेक की जबकि उनके साथ मौजूद टीसी कुछ नहीं बोल रहा था। पुलिस ने टीसी के सामने ही उसके 1500 सौ रुपए छीन लिए।
उसने बताया कि ये पैसे वह अपने बच्चों की स्कूल फीस के लिए बचाकर इकट्ठा किए थे। वह दूसरी जेब में 2000 रुपए और छिपाए था जिनसे वह अपने घर पहुंच पाया। उसने बताया कि उसके इलाके का एक और आदमी उसे ट्रेन में मिला तो उसने बताया कि उसके साथ भी यही सुलूक किया गया है।
इसके बाद फिर दोनों से आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।