बीयर से भरा ट्रक लूटने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े, खुलेआम दुकान लगाकर बेच रहे थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नासिक में एक ट्रक बीयर लूटने के बाद उसे दुकान लगाकर बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले नासिक के कुर्ला इलाके में बीयर से भरा ट्रक लूट लिया गया था। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी।
मिड-डे के अनुसार, तीनों ने एक ट्रक बीयर लूट ली थी जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। शराब की सप्लाई करने वाले शख्स ओम प्रकाश यादव ने पुलिस में शिकायत दी थी वह ट्रक में बीयर के 1500 बाक्स भरकर 14 जुलाई को औरंगाबाद से मुंबई सप्लाई देने जा रहा था तभी रास्ते में उसके ट्रक को कुछ लोगों ने लूट लिया।
यादव की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, बीयर के प्रत्येक बॉक्स में 12 बोतलें थीं।
ट्रक समेत की थी बियर की चोरी
शिकायत कर्ता ने पुलिस को बताया कि कुर्ला की एक दुकान में कुछ बॉक्स सप्लाई करने के बाद वह ट्रक को सड़क किनारे पार्क करके अपने घर चला गया। वह घर से लौटकर देखा तो मौके से ट्रक गायब था। इसके बाद उसे चोरी की आशंका हुई।
इसके करीब एक सप्ताह बाद कुर्ला पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक को सिन्नार इलाके के खेतों में ले जाया गया है। जो नासिक जिले में आता है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर उस इलाके में पहुंची जहां पर ट्रक ले जाया गया। पुलिस को मौके से 1330 बीयर के बॉक्स भी मिल गए।
इसके बाद पुलिस ने इलाके में मौजूद शराब की दुकान में पूछताछ की तो पता चला कि वहां पर आरोपी ने कुछ बीयर के बॉक्स बेचे थे। हालांकि दुकान मालिक ने उन्हें अभी पैसे नहीं दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों बीयर की कुछ बाक्सेस के साथ एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया।