फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   three arrested in bhawna murder case after five months

पिता के लिए छह लाख रुपए में कराई पत्नी की हत्या, पांच महीने बाद खुली पोल

Tue, 31 May 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 31 May 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
three arrested in bhawna murder case after five months
हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी

चर्चित भावना मर्डर केस का पांच माह बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। भावना के पति प्रशांत ने ही अपने पिता के लिए भावना की हत्या कराई थी। भावना की हत्या कराकर प्रशांत अपने पिता ब्रजवीर को जेल से छुड़ाना चाहता था।

विज्ञापन


इस षड्यंत्र में प्रशांत का पिता, बहन और बहनोई के अलावा चचेरा भाई शामिल थे। प्लानिंग थी कि भावना की हत्या में ब्रजवीर के विरोधियों को फंसाकर फैसला करा लिया जाए। इसके लिए योगेश भदौड़ा गैंग को छह लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने प्रशांत और उसके चचेरे भाई के अलावा दो शूटरों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


पल्लवपुरम फेज-2 निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूनम चौधरी की पुत्रवधू भावना पत्नी प्रशांत चौधरी की बीती 26 दिसंबर की रात घर में ही गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। घटना में प्रशांत को भी हाथ में गोली लगी थी। हत्या में दौराला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल देव, कमालपुर ग्राम प्रधान गौरव, दौराला निवासी वीरेंद्र समेत पांच लोग नामजद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधियों को फंसाने के लिए की थी प्लानिंग
विगत वर्ष गन्ना समिति के चुनाव में राहुल देव खेमे के दौराला निवासी नरेंद्र की हत्या हुई थी। जिसमें नरेंद्र के भाई वीरेंद्र की नामजदगी पर पुलिस ने प्रशांत के पिता ब्रजवीर उर्फ मुन्नू को जेल भेजा था। प्रशांत ने भावना की हत्या में वीरेंद्र और राहुल देव पक्ष को नामजद कराया था।

पुलिस इस नामजदगी को संदिग्ध मानकर प्रशांत को ही शक के घेरे में लेकर चल रही थी, लेकिन कुछ कारणों से खुलासा अटका था। पांच माह के अंतराल में कई मोड़ों से गुजरी जांच में पुलिस ने पुख्ता सुबूत जुटाते हुए भावना की हत्या में प्रशांत पक्ष को ही आरोपी माना।

बहन बुलबुल के सा‌थ मिलकर रची साजिश

three arrested in bhawna murder case after five months

शनिवार को एसपी सिटी ओपी यादव और एसपी क्राइम अजय सहदेव ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि भावना की हत्या प्रशांत ने भदौड़ा गैंग को छह लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई थी।

इस हत्या का षड्यंत्र खुद प्रशांत, उसकी बहन एकता उर्फ बुलबुल, बहनोई सोहन सिंह उर्फ बलवीर सिंह निवासी गांव करनावल सरुरपुर और जेल में बंद ब्रजवीर ने रचा था। प्लानिंग थी कि भावना की हत्या में राहुल देव और नरेंद्र पक्ष को फंसा दिया जाए।

ताकि दोनों पक्षों में समझौता कर ब्रजवीर को जेल से छुड़ाया जा सके। भावना की हत्या में प्रशांत के अलावा उसके चचेरे भाई गोपाल पुत्र विक्रम सिंह निवासी जमालपुर और भदौड़ा गैंग के दो शूटरों सुमित पुत्र दलवीर निवासी जमालपुर और प्रवीण उर्फ बबलू पुत्र बलजोर सिंह निवासी हैदरपुर तितावी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।

इनसे चार तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। इस खुलासे में पल्लवपुरम एसओ तेजसिंह यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव और जोनल क्राइम ब्रांच की टीम को आईजी जोन सुजीत पांडेय ने 15 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed