{"_id":"59858c764f1c1b63428b467f","slug":"the-police-and-thief-looted-diamond-of-25-lakh-in-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 लाख के हीरे ने पुलिस को बनाया 'चोर', लूट के लिए रची खतरनाक साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 लाख के हीरे ने पुलिस को बनाया 'चोर', लूट के लिए रची खतरनाक साजिश
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 लाख के हीरे के लालच ने दो पुलिसवालों को ही चोर बनने पर मजबूर कर दिया। हीरे को लूटने को रची साजिश भी बेहद खतरनाक थी। दो पुलिसवाले को एक चोर के साथ मिलकर 25 लाख का हीरा चुराने के लिए गिरफ्तार किया गया है। हीरा चुराने के लिए तीनों ने फिल्म स्टाइल अपनाया था। घटना मुंबई के बोरीवली थाने की है। यहां मनीष शाह नाम के चोर साथ दो सिपाही मिलकर हीरा लूटने की योजना बना रहे थे।
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार तीनों ने बोरीवली इलाके में स्थिति हीरे के व्यापारी जयेश जवेरी के दुकान से हीरा चोरी करने की योजना बनाई। शाह नाम का चोर जयेश जवेरी की दुकान पर एक ग्राहक बनकर गया और 25 लाख रुपए का हीरा खरीदने के लिए ज्वैलर से कहने लगा। हीरे देखते समय की शाह के फर्जी दोस्त पुलिस बनकर दुकान में घूसे और शाह के क्रॉफर्ड मार्केट पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार करने लगे।
शाह की गिरफ्तारी के बाद दोनो पुलिसवाले हीरा व्यापारी से सबूत के तौर पर 25 लाख का हीरा जब्त करने के लिए कहने लगे। वहीं हीरा व्यापारी ने हीरा जब्त करने से मना किया तो विश्वास के तौर पर दोनो पुलिसवालों ने उसे हीरे के साथ चलने के लिए कहा। मगर थोड़ी दूर चलने के बाद शाह के साथ मिलकर दोनों पुलिसवालों ने हीरा व्यापारी को पास के रेलवे स्टेशन के पास कार से उतारा दिया और फरार हो गया।

कुछ देर बाद व्यापारी को पता चला कि क्रॉफर्ड मार्केट पुलिस स्टेशन नाम को कोई पुलिस स्टेशन ही नहीं है और वह ठगा जा चुका है। इस घटना के बाद व्यापारी ने अपनी दुकान के सीसीटीवी को खंगाला और बोरीवली थाने एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं व्यापारी की दुकान पर फरार आरोपियों में से एक का पहचापत्र छूट गया। जिसकी द्वारा पुलिस को आरोपियों को पकड़ना आसान हो गया।
जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पुलिस स्टेशन बुलाया तो उन्होंने आने से मना कर दिया, और पुलिस को हीरा वापस करने के लिए कहने लगे। मगर पुलिस मे हीरा इस तरह से लेने से मना कर दिया और सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इतना ही नहीं आरोपी शाह ने पुलिस को चोरी हीरे का आधा-आधा हिस्सा करने के लिए भी प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव मानवाने के लिए उसने पुलिस के पास एक महिला को भी भेजा। मगर पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में डीसीपी ने कहा कि कुल मिलाकर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।