फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Thane police arrested child traffickers gang in Maharashtra

पुलिस ने 6 महिलाओं सहित आठ को किया गिरफ्तार, बच्चे बेचने का है आरोप

Tue, 26 Sep 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented By- अंशुल तलमले
amarujala.com- Presented By- अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Sep 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
Thane police arrested child traffickers gang in Maharashtra
ठाणे पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब बच्चों को बेचने वाला एक गिरोह उसके हत्थे चढ़ा। इस पुलिसिया कार्रवाई में 6 महिलाएं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


ठाणे पुलिस की अपराध शाखा रविवार की शाम को मुलुंड जांच नाका के नजदीक एक होटल के पास निगरानी रख रही थी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि अधिकारियों ने वहां एक पुरुष और एक महिला को देखा जिनकी गोद में करीब एक माह का बच्चा था, उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं।
विज्ञापन

पूछताछ में उगला सच

जब पुलिस ने उनके नाम और बच्चे के बारे में पूछा तो दोनों टाल मटोल करने लगे। ठाकरे ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे मुंबई में एक व्यक्ति को 1.35 लाख रुपए में वह बच्चा बेचने आए थे।

आगे पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि अहमदनगर जिले से दो लोग ठाणे में मुंब्रा इलाके में आए थे और वह बच्चे को बेचना चाहते थे।

पुलिस का ये कहना है

पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि उन दोनों ने मुंब्रा में दो महिलाओं को वह बच्चा दिया और उन महिलाओं ने बच्चे को मुंबई में बेचने के लिए उसे सौंप दिया। महिला की जानकारी के आधार पर अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

जिसके बाद पुलिस ने रविवार रात ठाणे में मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास से पांच महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा। सभी आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed